Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'सरसों के साग' ने मचाया धूम, ट्यूब टॉप में बेहद हसीन लगी सपना चौहान
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Nov 2025 8:02 AM
अरविंद अकेला कल्लू नया गाना, फोटो- इंस्टाग्राम
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'सरसों के साग' आज सुबह रिलीज हो गया है. सॉन्ग तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना आज सुबह 7 बजे रिलीज हो गया है. इस भोजपुरी सॉन्ग का नाम ‘सरसों के साग’ है. सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. कल्लू के नये सॉन्ग वीडियो पर मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस सपना चौहान नजर आ रही है.
अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग ‘सरसों के साग’ हुआ आउट
भोजपुरी सॉन्ग का नाम ‘सरसों के साग’ को अरविंद अकेला कल्लू और खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं. गाने में सपना चौधरी काफी ग्लैमरस लग रही है. ट्यूब टॉप में एक्ट्रेस काफी हसीन लग रही है. सॉन्ग के म्यूजिक डायरेक्टर विक्की वोक्स है और इसके डायरेक्टर रौनक राउत है. गाने पर तेजी से व्यूज आ रहे हैं और इसपर कमेंट्स भी खूब सारे आ रहे हैं.
यूजर्स के कमेंट्स
‘सरसों के साग’ पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, एकदम झक्कास वीडियो गाना. एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा गाना है अरविंद अकेला कल्लू भाई. एक यूजर ने लिखा, कल्लू भैया जी जाड़ा स्पेशल सांग लेके आइये. एक यूजर ने लिखा, वाह क्या सॉन्ग है. एक यूजर ने लिखा, भैया मजा हो गया. एक यूजर ने लिखा, भैया ये सॉन्ग सुपरहिट है.
अरविंद अकेला कल्लू के ये गाने हुए हैं काफी वायरल
अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टिंग है. अरविंद के कई गानों पर यूजर्स ने खूब प्यार बरसाया है. उनका गाना टिकुलिया, नजरिया के बान और कमरिया के हड्डी काफी वायरल हुआ था. उनका गाना ‘पूजा माई खातिर’ नवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ था, जिसपर दर्शकों ने बहुत प्यार बरसाया था. बता दें कि एक्टर ने ‘बोलता मुरगवा कुकड्डू कू’ सॉन्ग गाकर अपने करियर की शुरुआत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










