Rahul Gandhi Rally: '…कांप रहे थे अमित शाह', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी, बीजेपी के खिलाफ हल्लाबोल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Dec 2025 5:16 PM

विज्ञापन

CM Mohan Yadav: बीजेपी के खिलाफ गरजे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Rally: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान से एक रैली को संबोधित किया. वोट-चोर, गद्दी छोड़ रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई जारी है, सत्य के साथ खड़े होकर कांग्रेस आरएसएस सरकार को हटाएगी.

विज्ञापन

Rahul Gandhi Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल किया है. रविवार को वोट-चोर, गद्दी छोड़ रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर काम कर रहा है. रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई जारी है और उनकी पार्टी सत्य के साथ खड़े होकर RSS सरकार’ को भारत से हटाएगी.

हमारे पास सत्य की शक्ति- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा- भागवत ने कहा कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है. यह विचारधारा आरएसएस की है. हमारी विचारधारा, हिंदुस्तान की विचारधारा, हिंदू धर्म की विचारधारा और दुनिया के सभी धर्मों की विचारधारा कहती है कि सत्य सबसे जरूरी हैं. भागवत कहते हैं कि सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है. उन्होंने कहा- हम सत्य के साथ खड़े होकर हिंदुस्तान से नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS सरकार को हिंदुस्तान से हटाएंगे.

बीजेपी पर राहुल ने लगाया वोट चोरी का आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी के पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नया कानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उन पर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती. हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हो. राहुल गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आप हिंदुस्तान के निर्वाचन आयुक्त हो, नरेंद्र मोदी के निर्वाचन आयुक्त नहीं हो.

मोहन भागवत का बयान सुनने के बाद बदल दिया भाषण- राहुल गांधी

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनका भाषण पहले से ही तय था. इस बीच उन्हें अंडमान-निकोबार में मोहन भागवत के बयान की जानकारी मिली. राहुल गांधी ने कहा कि भागवत का बयान सुनने के बाद उन्होंने अपनी पूरी भाषण बदल दी. राहुल गांधी ने कहा कि हम सत्य के आधार पर लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने सत्यम शिवम सुंदरम का उदाहरण देते हुए कहा कि RSS की सोच इससे इतर है. वे सत्य को नहीं शक्ति को मानते हैं. उन्होंने कहा कि वो सत्य के साथ खड़े होकर आरएसएस सरकार को हटाएंगे.

अमित शाह के कांप रहे थे हाथ- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने रैली में वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी घेरा. राहुल ने कहा कि उनके पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं था. राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि संसद में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अमित शाह के हाथ कांप रहे थे. इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने दावा किया कि देश में सही चुनाव और मतपत्र से चुनाव करा लिए जाएं तो बीजेपी कभी चुनाव नहीं जीत सकती. प्रियंका ने यह भी दावा किया कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास घट रहा है, सिर्फ निर्वाचन आयोग की बदौलत वे चुनाव जीत रहे हैं. (इनपुट- भाषा)

Also Read: Bihar: वोट चोरी रैली पर बीजेपी का पलटवार, रामकृपाल बोले- कांग्रेस और राजद ने बिहार को बर्बाद किया

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola