अंकुश राजा के ‘शादी होई रुपया फेंक के’ गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखें वीडियो
Published by : Shreya Sharma Updated At : 09 Feb 2026 3:33 PM
अंकुश राजा का लगन स्पेशल गाना
Bhojpuri Song: लगन के इस मौसम में अंकुश राजा का नया लगन स्पेशल गाना ‘शादी होई रुपया फेंक के’ मस्ती और धमाल लेकर आया है. अंकुश राजा और शिल्पी राज की दमदार आवाज, देसी बीट्स और शानदार वीडियो इस गाने को शादी-ब्याह के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
Bhojpuri Song: इन दिनों शादियों का मौसम पूरे जोर पर है. गांव से लेकर शहर तक हर तरफ लगन की धूम देखने को मिल रही है. ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है. शादी-ब्याह के माहौल को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए एक के बाद एक लगन स्पेशल गाने रिलीज हो रहे हैं. इसी बीच भोजपुरी स्टार अंकुश राजा ने अपना नया लगन स्पेशल गाना ‘शादी होई रुपया फेंक के’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है, जो आते ही लोगों के बीच चर्चा में आ गया है.
अंकुश-शिल्पी की आवाज ने बिखेरा जादू
यह गाना ‘अंकुश राजा ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में अंकुश राजा के साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज की आवाज भी सुनने को मिल रही है. दोनों की जुगलबंदी ने गाने को और ज्यादा मजेदार बना दिया है. रिलीज के महज 8 घंटे के अंदर ही इस गाने को 46 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ‘शादी होई रुपया फेंक के’ गाने के बोल बहुत मजेदार हैं. इस गाने के लिरिक्स गरदा सियादिह ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. ढोल और देसी बीट्स गाने को लगन के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
गौरी सुब्बा ने मचाया बवाल
वीडियो में गौरी सुब्बा की शानदार अदाकारी देखने को मिलती है. उनका एक्सप्रेशन और स्क्रीन प्रेजेंस वीडियो को और आकर्षक बना देता है. गाने का निर्देशन गोल्डी जैसवाल ने किया है, जिन्होंने शादी के माहौल, रंगीन कपड़े और देसी सेटअप को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है. वीडियो को वीडियो पैराडाइज प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया है. इस गाने की कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है. अगर आप भी लगन के इस मौसम में कोई नया और मजेदार भोजपुरी गाना ढूंढ रहे हैं, तो यह गाना आपके घर के शादी के लिए परफेक्ट है.
ये भी पढ़ें: होली से पहले रंगों में डूबी भोजपुरी इंडस्ट्री, शिल्पी राज का ‘खेलवईया नईखे’ गाना रिलीज
ये भी पढ़ें: गोल्डी यादव के होली स्पेशल लगा लीजिए गाने में दिखी देसी मस्ती, एक्ट्रेस नीतू के ठुमके से हिला इंटरनेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










