गोल्डी यादव के होली स्पेशल लगा लीजिए गाने में दिखी देसी मस्ती, एक्ट्रेस नीतू के ठुमके से हिला इंटरनेट

Updated at : 08 Feb 2026 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song

गोल्डी यादव का लगा लीजिए गाना

Bhojpuri Song: होली की मस्ती के बीच वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने अपना नया होली स्पेशल भोजपुरी गीत ‘लगा लीजिए’ रिलीज कर दिया है, जो तेजी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. गोल्डी यादव की सुरीली आवाज और नीतू यादव के देसी अंदाज ने गाने को खास बना दिया है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: होली का त्योहार करीब आ रहा है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी रंगों की मस्ती साफ नजर आने लगी है. चारों तरफ रंग, गुलाल और ढोलक की थाप का माहौल बन रहा है. इसी रंगीन मौसम में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने इस साल का अपना नया होली स्पेशल गीत ‘लगा लीजिए’ दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया है, जो आते ही लोगों के दिलों में जगह बनाता नजर आ रहा है. इस होली गीत को भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. वहीं वीडियो में एक्ट्रेस नीतू यादव अपनी खूबसूरत अदाओं और देसी अंदाज से गाने में जान डालती दिख रही हैं. 

गाने की खासियत

यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और होली से पहले ही दर्शकों को रंगों के मूड में ले जाने का काम कर रहा है. ‘लगा लीजिए’ पूरी तरह से पति-पत्नी की नोक-झोंक और होली की मस्ती पर बना गीत है. वीडियो में नीतू यादव होली के रंगों में डूबी नजर आती हैं और अपने पति से मजाकिया अंदाज में फगुआ का मजा लेने की बात करती हैं. रंग-बिरंगे गुलाल, अबीर, पिचकारी और होली की मस्ती से भरे सीन गाने को और भी आकर्षक बना देते हैं. यह गाना सुनते ही पैर खुद थिरकने लगते हैं.

गाने की टीम

इस गीत के बोल रवि यादव ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने तैयार किया है. ढोलक और मस्ती भरी धुनें गाने को बार-बार सुनने लायक बनाती हैं. वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है, जिन्होंने होली के रंग और जोश को खूबसूरती से कैमरे में कैद किया है. कोरियोग्राफी अनुज मौर्या की है और गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री को नए और शानदार गाने दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: होली की मस्ती में डूबा शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना, क्वीन खुशी की अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना

ये भी पढ़ें: होली में बलम को बॉयकॉट करने की धमकी देती है माही श्रीवास्तव, यूट्यूब पर वायरल हुआ गोल्डी यादव का नया गाना, देखें वीडियो

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola