होली से पहले रंगों में डूबी भोजपुरी इंडस्ट्री, शिल्पी राज का ‘खेलवईया नईखे’ गाना रिलीज

Updated:
विज्ञापन

शिल्पी राज का खेलवईया नईखे गाना

Bhojpuri Song: होली से पहले भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिल्पी राज का नया होली सॉन्ग ‘खेलवईया नईखे’ धमाल मचा रहा है. देसी म्यूजिक, मजेदार बोल और रंगीन वीडियो के साथ यह गाना होली की मस्ती को दोगुना कर देता है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song: होली का त्योहार नजदीक आ रहा है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी रंगों और मस्ती की बहार देखने को मिल रही है. हर तरफ होली स्पेशल गानों की धूम मची हुई है और रोज नए-नए होली गीत रिलीज हो रहे हैं. इस साल 4 मार्च 2026 को होली मनाई जाएगी और उससे पहले ही भोजपुरी कलाकार दर्शकों को होली के रंग में रंगने में जुट गए हैं. इसी बीच भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज का नया होली स्पेशल गाना ‘खेलवईया नईखे’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जो आते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है.

विज्ञापन

गाने की खासियत

यह गाना IVY यशी म्यूजिक हिट्स यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है. शिल्पी राज की आवाज पहले से ही होली गीतों के लिए लोगों की फेवरेट रही है और इस बार भी उन्होंने अपने अंदाज से गाने में जान डाल दी है. ‘खेलवईया नईखे’ में होली की शरारत, नोक-झोंक और देसी मस्ती साफ नजर आती है, जो इसे खास बनाती है. गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं, जिनकी अदाएं और एक्सप्रेशंस गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं. माही का देसी अंदाज, रंग-बिरंगे कपड़े और होली के माहौल में किया गया उनका परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

गाने की पूरी टीम

वीडियो में होली के रंग, गुलाल, पिचकारी और मस्ती से भरे सीन त्योहार का पूरा एहसास दिलाते हैं. इस गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं, जो मजेदार और होली के मूड के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठते हैं. वहीं इसका म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है. ढोलक, देसी बीट्स और होली वाली धुन गाने को झूमने लायक बना देती है. अगर आप भी इस होली नए गानों के साथ रंगों में डूबना चाहते हैं और फुल देसी अंदाज में एंजॉय करना चाहते हैं, तो शिल्पी राज का यह नया होली सॉन्ग आपकी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: गोल्डी यादव के होली स्पेशल लगा लीजिए गाने में दिखी देसी मस्ती, एक्ट्रेस नीतू के ठुमके से हिला इंटरनेट

ये भी पढ़ें: होली की मस्ती में डूबा शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना, क्वीन खुशी की अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना

ये भी पढ़ें: होली में बलम को बॉयकॉट करने की धमकी देती है माही श्रीवास्तव, यूट्यूब पर वायरल हुआ गोल्डी यादव का नया गाना, देखें वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola