भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह के जन्मदिन को इस शख्स ने बनाया खास, जानें पूरी खबर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 1:53 PM
मुंबई : भोजपुरी फिल्म की सुपरस्टार अक्षरा सिंह गुरुवार को यानी आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अब तक कई हिट फिल्में दी हैं. अक्षरा सिंह के प्रशंसकों की बात करें तो इनकी संख्या हजारों में है. जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें चारों ओर से बधाई मिल […]
मुंबई : भोजपुरी फिल्म की सुपरस्टार अक्षरा सिंह गुरुवार को यानी आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अब तक कई हिट फिल्में दी हैं. अक्षरा सिंह के प्रशंसकों की बात करें तो इनकी संख्या हजारों में है. जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें चारों ओर से बधाई मिल रही है, लेकिन एक युवक ने उनके इस जन्मदिन को खास बना दिया है. ‘जी हां’ इसकी जानकारी खुद अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर दी है.
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम वॉल पर एक तसवीर शेयर करते हुए बुधवार को लिखा कि मेरा जन्मदिन कल है लेकिन आज इस लड़के ने मेरे इस साल के जन्मदिन को यादगार बना दिया इस लड़के ने जिसका नाम है धीरू…धीरू रायपुर से मुम्बई खास मुझे जन्मदिन की बधाई देने आया…उसके द्वारा मिला तोहफा आपके सामने है… सच मे अविस्मरणीय पल है मेरे लिए क्योंकि ऐसे फैन्स ही हमें स्टार्स बनाते हैं…
यहां चर्चा कर दें कि अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था. वह मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं. साल 2011 में आयी फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ से डेब्यू किया था.
https://www.instagram.com/p/BnDuHYDngDv/?utm_source=ig_embed
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










