New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव की दमदार आवाज और सपना चौहान के कातिलाना एक्सप्रेशंस, ‘कोहड़ा ऐ सखिया’ पर झूमे फैंस

Updated:
विज्ञापन
New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव की दमदार आवाज और सपना चौहान के कातिलाना एक्सप्रेशंस, ‘कोहड़ा ऐ सखिया’ पर झूमे फैंस

गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना कोहड़ा ए सखियाँ, फोटो- यूट्यूब

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया गाना ‘कोहड़ा ऐ सखिया’ रिलीज हो गया है. वीडियो में सपना चौहान अपने पति के खान-पान और कद्दू जैसे मोटापे से परेशान नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

New Bhojpuri Song Kohada Ae Sakhiya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी दमदार आवाज से धमाल मचाने वाली सिंगर गोल्डी यादव का नया गाना ‘कोहड़ा ऐ सखिया’ रिलीज हो चुका है. इस मजेदार गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस गाने को अपनी बेहतरीन आवाज से गोल्डी यादव ने सजाया है, वहीं वीडियो में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस सपना चौहान ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है.

गाने का वीडियो एल्बम-

पति के मोटापे से परेशान दिखीं सपना चौहान

गाने की कहानी बेहद मजेदार और रिलेटेबल है. वीडियो में सपना चौहान, गोल्डी यादव की आवाज में अपनी सहेलियों से शिकायत करती नजर आ रही हैं कि उनके पति दिन-रात खा-खाकर ‘कोहड़ा’ यानी कद्दू की तरह मोटे होते जा रहे हैं, जिससे वह काफी परेशान हैं. वीडियो में उनके पति को प्लेट भर-भरकर मोमोज, ब्रेड पकौड़ा और दूध खाते-पीते देखा जा सकता है.

यह गाना उन सभी लोगों को खूब रिलेटेबल लगेगा जिनका पार्टनर अपनी सेहत पर ध्यान दिए बिना उल्टा-सीधा खाता रहता है और मोटा होता जाता है.

सपना का डांस और शानदार विजुअल्स

गाने के म्यूजिक और बीट्स इतने शानदार हैं कि यह किसी को भी झूमने पर मजबूर कर दें. वीडियो में सपना चौहान के एक्सप्रेशंस और उनका डांस कमाल का है. वे कभी रेड साड़ी तो कभी ब्लू साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती पर चार चांद लग रहे हैं.

फैंस के रिएक्शन

गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “न पुलिस रिपोर्ट करता है ना अदालत में, जब भी गोल्डी यादव का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है.” वहीं कई फैंस ने इसे बहुत अच्छा गाना बताया है और कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट वाले इमोजी शेयर कर अपना प्यार बरसा रहे हैं.

Fans comment, pc: youtube channel worldwide records bhojpuri

गाने की पूरी टीम

सिंगर: गोल्डी यादव
फीचर: सपना चौहान
प्रोड्यूसर: रत्नाकर कुमार
प्रोजेक्ट बाय: अनंजय रघुराज
डायरेक्टर: सुनील बाबा
कोरियोग्राफर: एमके गुप्ता जॉय
म्यूजिक: आशीष विश्वकर्मा
लिरिक्स: गौतम राय (काला नाग)

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav New Film: खेसारी लाल यादव की ‘मेहरबान’ का फर्स्ट लुक रिलीज, मां काली के सामने रौद्र अवतार

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola