Khesari Lal Yadav New Film: खेसारी लाल यादव की ‘मेहरबान’ का फर्स्ट लुक रिलीज, मां काली के सामने रौद्र अवतार

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Film: खेसारी लाल यादव की ‘मेहरबान’ का फर्स्ट लुक रिलीज, मां काली के सामने रौद्र अवतार

खेसारी लाल यादव की नई फिल्म मेहरबान, फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav New Film: खेसारी लाल यादव की नई भोजपुरी फिल्म ‘मेहरबान’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें मां काली के रौद्र रूप के सामने उनका दमदार एक्शन अवतार नजर आ रहा है. पूरी स्टारकास्ट और डिटेल्स के लिए पढ़ें यह आर्टिकल.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Film Meherbaan: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए कुछ बड़ा और धमाकेदार लेकर आ रहे हैं. हाल ही में उनकी आने वाली नई भोजपुरी फिल्म ‘मेहरबान’ का ऑफिशियल फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इसे लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

यहां देखें फर्स्ट लुक-

पोस्टर में दिखा खेसारी का एग्रेसिव अवतार

रिलीज हुए फर्स्ट लुक पोस्टर में खेसारी लाल यादव का बेहद दमदार और मस्कुलर लुक नजर आ रहा है. वे बिना शर्ट के, सिर्फ लाल रंग की धोती पहने हुए बेहद गुस्से और एग्रेसिव अवतार में दिखाई दे रहे हैं. उनके ठीक पीछे बैकग्राउंड में मां काली की एक विशाल और रौद्र रूप वाली मूर्ति नजर आ रही है और साथ में हवा में लहराता हुआ एक त्रिशूल भी दिखाई दे रहा है.

पोस्टर का यह दमदार विजुअल साफ इशारा करता है कि फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन के साथ-साथ गहरी आस्था और भक्ति का मिक्सचर भी देखने को मिलने वाला है.

खेसारी लाल ने फैंस से की ये खास अपील

खेसारी लाल यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए अपने खास भोजपुरी अंदाज में लिखा, “मेहरबान फिल्म का फर्स्ट लुक आप सभी के बीच आ गया है….और एक बात फिल्म से जुडी सारी इन्फॉर्मेशन यही मिलेगी! इसलिए जे जे नइखे जुड़ल, आजे जुड़ जाइये लोग! ठीक है!” उनके इस कैप्शन से साफ है कि वे इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और आने वाले समय में फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सीधे अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे.

Fans Comment on Post, PC: @khesari_yadav

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: 103 डिग्री बुखार में भी अक्षय कुमार ने किया ‘घिस घिस घिस’ गाने का शूट, अक्षरा सिंह ने सुनाया किस्सा

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola