समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘मेहरिया दीही सौ दिन’ रिलीज, वीडियो है जबरदस्त

Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी गाना ‘मेहरिया दीही सौ दिन’ का पोस्टर , फोटो- यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘मेहरिया दीही सौ दिन’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है. इस गीत में समर सिंह और जूली राजपूत की जोड़ी नजर आ रही है.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song Mehriya Dihi Sau Din: भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक समर सिंह एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया धमाकेदार गाना लेकर आए हैं. उनका नया भोजपुरी गीत ‘मेहरिया दीही सौ दिन’ आज डीआरएच म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में समर सिंह के साथ सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. रिलीज होते ही गाने ने दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

एथनिक लुक में दिखे समर सिंह और जूली राजपूत

‘मेहरिया दीही सौ दिन’ के वीडियो में समर सिंह और जूली राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों कलाकार पारंपरिक परिधानों में दिखाई दे रहे हैं, जो गाने को एक देसी और पारिवारिक माहौल दे रहा. समर और जूली की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आ रही है. गाने की शूटिंग को खूबसूरत लोकेशंस और शानदार सिनेमैटोग्राफी के साथ फिल्माया गया है.

‘मेहरिया दीही सौ दिन’ का वीडियो

कुमार संदेश के बोल और रौशन सिंह का संगीत

इस नए भोजपुरी गीत के बोल कुमार संदेश ने लिखे हैं. वहीं, संगीत की जिम्मेदारी रौशन सिंह ने संभाली है. म्यूजिक और बीट्स ऐसे हैं जो भोजपुरी संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर सकते हैं. समर सिंह और शिल्पी राज की दमदार आवाज ने गाने में अलग ही ऊर्जा भर दी है. दोनों गायकों की लोकप्रियता का फायदा भी इस गाने को मिलता नजर आ रहा है.

अन्य टीम के बारे में जानें

  • वीडियो डायरेक्टर :- गोल्डी जयसवाल
  • डीओपी :- राजन
  • कोरियोग्राफर :- सनी सोनाकर
  • संपादक:-पप्पू वर्मा
  • डीआई :- रोहित सिंह
  • मेकअप :- निशांत रावत
  • सहयोग:-विश्वजीत विराट
  • निर्माता :- प्रशांत कुमार
  • कंपनी/लेबल:- डीआरएच म्यूजिक
  • डिजिटल:-केशव सिंह
  • डिजिटल पार्टनर:-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया भोजपुरी लोकगीत ‘दिलवा देबे के पड़ी’, इशिका टोरिया ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola