गाना ‘फसरीया लगालेम सड़िया से राजा रिलीज’, पति के दूर जाते ही इमोशनल हुईं अराध्या सिंह

Updated:
विज्ञापन
Shrishti Bharti New Bhojpuri Song

सृष्टि भारती न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

Fasariya Lagalem Sadiya Se Raja Song: भोजपुरी गाना प्रेमियों के लिए सृष्टि भारती और रूपेश कुमार का नया गाना ‘फसरीया लगालेम सड़िया से राजा’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस का उदास और प्यारा लुक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

विज्ञापन

Fasariya Lagalem Sadiya Se Raja Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर सृष्टि भारती का नया गाना ‘फसरीया लगालेम सड़िया से राजा’ रिलीज होते ही खूब वायरल हो रहा है. इस गाने को सृष्टि भारती और रूपेश कुमार ने मिलकर गाया है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस अराध्या सिंह ने अपनी सादगी और बेहतरीन एक्सप्रेशन से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.

वीडियो में दिखी पति-पत्नी की इमोशनल कहानी

वीडियो के सीन्स में दिखाया गया है कि अराध्या सिंह के ऑनस्क्रीन पति काम कमाने के लिए घर से बाहर चले जाते हैं. पति के दूर जाने से एक्ट्रेस के चेहरे पर उदासी छा जाती है. अपनी इस नाराजगी को जताने के लिए वह अपने पति को फोन करती हैं. फोन पर पति उन्हें समझाते हैं कि अगर वह कमाएंगे नहीं, तो घर का दाना-पानी कैसे चलेगा. पति की बात सुनकर एक्ट्रेस और ज्यादा नाराज हो जाती हैं. वह फोन पर अपने पति को धमकी देते हुए कहती हैं कि अगर वह जल्दी वापस नहीं आएं, तो वह कुछ गलत कदम उठा लेंगी. वह गुस्से और प्यार में अपने पति से कहती हैं कि वह अपनी साड़ी से फांसी लगा लेंगी. इस पूरे वीडियो में एक्ट्रेस नीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा है.

गाने का वीडियो

गाने की टीम डिटेल्स

इस गाने को सृष्टि भारती और रूपेश कुमार ने अपनी आवाज दी है. गाने के लिरिक्स आदर्श यादव ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक त्रिभुवन यादव ने तैयार किया है. इस वीडियो का डायरेक्शन डीके सिंह ने किया है और डीओपी आकाश ने संभाला है. इसके डिजिटल हेड विक्की यादव हैं और यह गाना आरवी म्यूजिक वर्ल्ड के लेबल तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘चिकन चिल्ली राजा जी’ में दिव्या का दिलकश अंदाज, वीडियो वायरल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola