ePaper

अनु दुबे ने कर दीं इश्क में दर्द की सारी हदें पार

Updated at : 21 Jun 2018 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
अनु दुबे ने कर दीं इश्क में दर्द की सारी हदें पार

भोजपुरी सिनेमा के गीत-संगीत का यूट्यूब पर जमकर धमाल रहता है. भोजपुरी गाना बेशक खुशी का हो या गम का, चलता खूब है. भोजपुरी संगीत को यूट्यूब लॉन्च करने वाले वेव म्यूजिक ने सालभर पहले गायिका अनु दुबे का ‘तू मेरे बाद’ सॉन्ग डाला था. अनू के इस गाने में इश्क का दर्द सारी हदें […]

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा के गीत-संगीत का यूट्यूब पर जमकर धमाल रहता है. भोजपुरी गाना बेशक खुशी का हो या गम का, चलता खूब है. भोजपुरी संगीत को यूट्यूब लॉन्च करने वाले वेव म्यूजिक ने सालभर पहले गायिका अनु दुबे का ‘तू मेरे बाद’ सॉन्ग डाला था. अनू के इस गाने में इश्क का दर्द सारी हदें लांघ गया था, और रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था.

लेकिन दिलचस्प यह है कि लगभग साल भर बाद ये गाना 8.79 करोड़ पर पहुंच गया है, और इसे यूट्यूब पर देखने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अनू के इस गाने में इश्क का दर्द कूट-कूटकर भरा हुआ है और दिल टूटने का आवाज भी सुनाई देती है. अनु दुबे के इस गाने को वेव म्यूजिक के चैनल पर खूब व्यू मिल रहे हैं. वैसे भी अनु की एल्बम ‘प्यार मोहब्बत’ को भोजपुरी एल्बम की श्रेणी में रखा गया है.

इस एल्बम के सारे गाने अनु दुबे ने गाया है, और लिरिक्स आर.आर. पंकज ने लिखी हैं जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर मनोज आर्यन हैं. इस गाने की लिरिक्स वाकई बहुत कमाल हैं, और अनु ने बहुत ही शिद्दत के साथ इसे गाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola