ePaper

TRP Report : 'अनुपमा' ने तोड़ा रिकॉर्ड, विवादों के बीच Indian Idol 12 की इंट्री, यहां देखें लिस्ट

Updated at : 05 Aug 2021 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
TRP Report : 'अनुपमा' ने तोड़ा रिकॉर्ड, विवादों के बीच Indian Idol 12 की इंट्री, यहां देखें लिस्ट

BARC TRP Report Week 30 : बार्क 30वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई हैं. दर्शक यह जानने के लिए बेताब है कि कौन से शो ने बाजी मारी है. इस सप्ताह भी रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के शो अनुपमा टॉप पर है.

विज्ञापन

BARC TRP Report Week 30 : बार्क 30वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई हैं. दर्शक यह जानने के लिए बेताब है कि कौन से शो ने बाजी मारी है. इस सप्ताह भी रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के शो अनुपमा टॉप पर है. वहीं रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 और इंडियन आइडल की रेटिंग में उछाल देखने को मिली है. यहां देखें टीआरपी लिस्ट…

Anupamaa

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा का शो अनुपमा इस हफ्ते भी टॉप पर बना हुआ है. कहानी में नया ट्विस्ट आनेवाला है. शो में अब किंजल को बड‍़ा झटका लगनेवाला है. पारितोष की जिंदगी में एक नयी लड़की की इंट्री होनेवाली है जिसके बारे में जल्द शाह फैमिली को पता चलनेवाला है. इस शो को 4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. अनुपमा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

30वें हफ्ते में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दूसरे नंबर पर है. सई और विराट की नजदीकियां फैंस को पसंद आ रही है. वहीं शो में चौंकानेवाला ट्विस्ट आने को तैयार हैं. पिछले सप्ताह शो को 3.1 मिलियन इंप्रेशन मिले थे , जबकि इस हफ्ते 3.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Imlie

सुंबुल तौकीर खान और गशमीर महाजानी का शो पिछले कुछ समय से टीआरपी लिस्ट में अपनी मौजूदगी दर्शा रहा है. इमली, आदित्य को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा कर ले आई हैं. वहीं मालिनी ने अपनी मां को बता दिया है कि उसकी जिंदगी में कुणाल नाम का कोई शख्स था ही नहीं. आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने को तैयार है. इमली ने 2.9 मिलियन इंप्रेशन बटोरे हैं.

Indian Idol 12

खैर, जैसे-जैसे हम फिनाले के करीब पहुंच रहे हैं, सिंगिंग रियलिटी शो को पूरे देश में शानदार व्यूअरशिप मिल रही है. शो में अब पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबली, निहाल टैरो और मोहम्मद दानिश मौजूद हैं. फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि शो का विनर कौन होगा. पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी इंडियन आइडल 12 को 27 लाख इंप्रेशन मिले हैं.

Also Read: पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्ट्रेस बनीं थी वाणी कपूर, ऐसे शुरू हुआ था सफर

Yeh Hai Chahatein

अबरार काज़ी और सरगुन कौर लूथरा की मुख्य भूमिकाओं वाले लोकप्रिय सीरियल ये है मोहब्बतें का स्पिन-ऑफ पिछले कुछ हफ्तों से टॉप पर है. लीड की केमिस्ट्री और दिलचस्प प्लॉट ने दर्शकों को बांधे रखने में कामयाबी हासिल की है. इस हफ्ते शो को 2.6 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola