ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: गणेश पूजा के लिए अनुज के घर जाने से वनराज ने सबको रोका, समर ने लिया बड़ा फैसला

Updated at : 21 Sep 2021 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: गणेश पूजा के लिए अनुज के घर जाने से वनराज ने सबको रोका, समर ने लिया बड़ा फैसला

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि जीके पूरे शाह परिवार को गणेश पूजा के लिए अपने घर बुलाने वाले है. लेकिन वनराज वहां जाने से इनकार कर देता है.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया और इस वजह से दर्शक शो को देखना मिस नहीं करते. वनराज और बा के मना करने के बाद भी अनुपमा अनुज के साथ बिजनेस में शामिल होने का फैसला करती है. अनुज को जब वो अपना फैसला सुनाती है तो वो काफी खुश हो जाता है.

अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या बा को भड़काती है और अनुपमा को लेकर बहुत कुछ कहती है. काव्या की बातें सुनकर बा सोचने लगती है कि गणेश पूजा पर सारे लोग उसे अनुपमा और अनुज की दोस्ती को लेकर ताने मार रहे है.

जीके इधर वनराज के बापूजी को फोनकर उनके पूरे परिवार को गणेश पूजा के लिए अपने घर पर बुलाते है. जीके के जिद करने पर बापूजी उसे मना नहीं कर पाते. बापूजी पूरे परिवार को ये बात बताते है. सारा परिवार इसके लिए मान जाता है, लेकिन वनराज अनुज के घर जाने से सबको रोकता है.

Also Read: Anupamaa की ‘किंजल’ ने बिकिनी टॉप में फैंस के उड़ाए होश, PHOTOS VIRAL

अनुपमा सबकी बात सुन लेती है. समर वनराज को याद दिलाता है कि उशकी जान अनुज ने ही बचाई थी. समर फैसला करता है कि वो, किंजल और बापूजी अनुज के घर जाएंगे. वनराज ये देखकर काफी गुस्सा हो जाता है और सोचता है कि उसने अनुपमा को जॉब देकर काफी बड़ी गलती की है.

बा अनुपमा को जॉब नहीं करने के लिए कहती है और कहती है वो उसका मरा मुंह देखेगी, अगर उसने नौकरी नहीं छोड़ा तो. लेकिन बापूजी एक बार फिर से अनुपमा का साथ देते नजर आएंगे. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा के अनुज की पार्टनरशिप को स्वीकार करने की वजह से उनसे कुछ मेंबर्स को छोड़कर फैमिली का हर शख्स नाराज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola