ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा-अनुज को गरबा खेलते देख वनराज होगा आग बबूला, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Updated at : 19 Oct 2021 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा-अनुज को गरबा खेलते देख वनराज होगा आग बबूला, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

अनुपमा में दर्शकों को एक बार फिर से मजेदार ट्रैक देखने मिलने वाला है. शो में अनुपमा, अनुज के साथ गरबा खेलती नजर आएंगी. जिसको देखकर वनराज आग बबूला हो जाता है.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस का टीवी शो ‘अनुपमा‘ दर्शकों के लिए दिनों-दिन और दिलचस्प होता जा रहा है. शो में हर दिन एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. यह शो लगातार टीआरपी में सबसे आगे है. लेटेस्ट ट्रैक के अनुसार अनुपमा अनुज के साथ गरबा करती नजर आएंगी. जिसे देख वनराज गुस्‍से से आग बबूला हो जाएगा और भड़क उठेगा. अनुपमा-अनुज की दोस्ती वनराज, काव्‍या और बा को रास नहीं आ रही हैं.

इस ट्रेक में अनुज गरबा खेलने से पहले अनुपमा के लिए एक खूबसूरत सा लंहगा लेकर आएगा, हालांकि अनुज इसे हिजकिचाहट के चलते अनुपमा को दे नहीं पाएगा. जिसके बाद अनुपमा की दोस्त देविका अनुज की मदद करती है और लहंगा अनुपमा को देती है. जिसे वह खुशी-खुशी से पहन लेती है.

Also Read: Sushant Singh Rajput के निधन के बाद रिया चक्रवती ने शेयर की भाई शौविक के साथ फोटो, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

ट्रैक में देखने को मिलेगा कि त्यौहार के चलते सभी खुश है और गरबा नाइ्टस चल रहा है. इस दौरान वनराज काव्या के साथ नाचता है. वहीं अनुपमा अकेली किसी कमरे में बैटी रहती है. वह प्रोग्राम में महज फोटोज और वीडियोज बनवाती है. अनुपमा को यूं अकेला देख अनुज को अच्छा नहीं लगता है, जिसके बाद वह उनसे पास जाता है और उसे साथ में गरबा खेलने को कहता है.

जिसके बाद दोनों गरबा खेलना शुरू करते हैं. दोनों को साथ देख वनराज गुस्से से आग बबूला हो जाता है. इतना ही नहीं बाद में उसे लहंगे की सच्‍चाई का भी पता चल जाएगा, लेकिन यह सच्चाई अनुपमा को भी नहीं पता होती है.

अनुज अनुपमा को कॉलेज के दिनों से ही पसंद करता है, लेकिन वह अपने दिल की बात कभी उसे बता नहीं पाया. ऐसे में वह अपने दिल की फीलिंग को एक खत में लिखेगा और उस खत को लंहगें में छिपाकर अनुपमा तक पहुंचाता है. वहीं इस बारें में अनुपमा और उसकी दोस्त को कोई आइडिया नहीं होता है. यह लेटर सीधा वनराज को मिलता है. अब आगे क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

Also Read: Anupamaa फेम रुपाली गांगुली ग्रीन ड्रेस में दिखी बेहद ग्लैमरस, एक्ट्रेस की फोटो देख फैंस बोले- परम सुंदरी

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola