Anupama: अनु से रोते हुए माफी की भीख मांगेगा ये शख्स, नहीं बदलेगा अनुपमा का फैसला, राही के छलक जाएंगे आंसू
Anupama New Entry
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पार्टी में अंश, माही, परी सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं. हालांकि उन्हें ये मालूम नहीं होता कि सॉप्ट ड्रिंक्स में शराब मिला हुआ है. वहीं, अनुपमा घर पर सारे बच्चों का इंतजार करती होती है.
Anupama: शो अनुपमा अपने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर चर्चा में बना हुआ है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि प्रेम, राही को पसंद करने लगा है. उसने अपने दिल की बात किसी से शेयर नहीं किया है. दूसरी तरफ माही, प्रेम को चाहने लगी है. प्रेम घरवालों से झूठ बोलकर सबको एक दिवाली पार्टी में ले जाता है. हालांकि ये बात सबसे छिपती नहीं है. जब ईशानी, अंश, माही, परी शराब पीकर घर आते हैं, तो अनु बेहद गुस्सा हो जाती है.
ईशानी और अंश ने बढ़ा दी प्रेम की मुश्किलें
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पार्टी में राही को पता चलता है कि एक इवेंट के लिए एक वेटर की जरूरत होती है. जिसके बाद राही इवेंट में वेटर बन जाती है, ताकि वह कुछ पैसे कमा पाएं. इस बीच मीत और उसके दोस्त सॉफ्ट ड्रिंक्स में शराब मिला देते है. ये ड्रिंक्स गलती से राही अंश, माही, परी और ईशानी को सर्व कर देती है. ये ड्रिंक्स पीने के बाद अंश, माही, परी अजीब बिहेव करने लगते हैं. जब सब घर लौटते हैं तो, बच्चों की हालत देखकर अनु और लीला काफी शॉक्ड हो जाती है. ईशान बताती है कि राही ने उसे शराब पिलाया. जबकि अंश कहता है प्रेम ने उसे घरवालों से झूठ कहने के लिए कहा था.
प्रेम पर अनुपमा ने उठाया हाथ
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, प्रेम से उसका विश्वास तोड़ने के बारे में पूछती है. प्रेम उसे समझाने की बहुत कोशिश करता है और कहता है, लेकिन वह नहीं सुनती. अनु उसपर हाथ उठा देती है और उसे घर छोड़कर जाने के लिए कहती है. वहीं, अनु का गुस्सा राही पर भी निकलता है. अनु उससे कहती है कि इस घटना ने एक सीमा पार कर दी है. सभी बच्चे उसकी देखभाल में है और वह किसी को गुमराह होने नहीं दे सकती. वह राही को घर के अंदर जाने के लिए कहती है. जबकि प्रेम भारी मन से शाह हाउस छोड़कर जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










