Anupama Twist: अनु को चाकू मार देगी मेघा, जिंदगी-मौत के बीच जूझेगी अनुपमा, फूट-फूटकर रोएगी आध्या
Anupama
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड बेहद रोमांचक होने वाला है. अनुज और आध्या का मिलन होने वाला है, लेकिन उसमें एक ट्विस्ट है. मेघा को अनु समझाएगी कि आध्या, प्रिया नहीं है, लेकिन वो नहीं समझेगी.
Anupama Twist: सीरियल अनुपमा का निर्माण कट प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है और इसमें रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना अहम किरदार निभा रहे हैं. शो का हिस्सा सुधांशु पांडे भी हुआ करते थे, लेकिन बुधवार को उन्होंने घोषणा की, वो शो का हिस्सा अब से नहीं है. उनके फैसले से फैंस खुश नहीं है और को-स्टार हैरान है. वहीं, ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आध्या, मेघा के घर में है, इस बारे में उसे पता चल गया है.
अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मेघा को अनु कहती है कि वो आध्या को छोड़ दे. अनु कहती है आध्या, प्रिया नहीं है. मेघा ये मानने के लिए तैयार ही नहीं है और वो आध्या को ही प्रिया बताती है. मेघा, अनु को पीछे हटने के लिए कहती है, नहीं तो वो उसे चोट पहुंचाएगी. अनु उसे प्रिया के बारे में पूछती है. अनु बार-बार मेघा से आध्या को छोड़ने के लिए कहती है और प्रिया को खोजने के लिए कहती है.
अनुज और आध्या का होगा मिलन
अनु, आध्या को मेघा से बचाकर उसे अनुज के पास जाने के लिए कहती है. अनुज को उसके जन्मदिन पर एक सरप्राइज मिलता है, जब अनु और आध्या मंदिर पहुंचते है. मेघा उनके पीछे आ जाती है. आध्या को देखकर अनुज की आंखों में आंसू आ जाते हैं.
अनुपमा को क्यों चाकू मार देगी मेघा
मेघा मंदिर पहुंच जाती है और आध्या को मारने की कोशिश करती है. जब मेघा चाकू मारती है तो अनु बीच में आ जाती है. अनु को चाकू लग जाता है और वो नीचे गिर जाती है. अनुज, आध्या और शाह परिवार उसे अस्पताल लेकर जाते हैं.
आध्या क्यों होगी इमोशनल
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी लाइफ के लिए संघर्ष करेगी. अनुज और आध्या उसे इस हाल में देखकर दुखी होंगे. आध्या को बुरा लगेगा कि उसने उसके साथ कितना बुरा बर्ताव किया था. अपनी गलतियां को याद कर आध्या इमोशनल हो जाएगी.
Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…
Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो
Also Read- Anupama: अनु-अनुज ने नहीं, बल्कि वनराज ने सीरियल को कहा अलविदा, इस एपिसोड के बाद से नहीं आएंगे नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










