Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: प्रेग्नेंट है तान्या, अरमान की बिगड़ी तबीयत, जान बचाने के लिए करना होगा ये काम
ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग ट्विस्ट फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में डॉक्टर्स अभीरा को बताएंगे कि अरमान को ब्रेन सर्जरी की जरूरत है. इधर तान्या के प्रग्नेंसी की खबर सुनकर अभीरा शॉक्ड हो जाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि मायरा और मुक्ति से अभीरा नाराज हो जाती है. वह पूछती है कि उसने दादीसा संग ऐसा भद्द मजाक क्यों किया. जिसके बाद दोनों लड़कियां कहती है कि उन्होंने मेरे पापा को अपमानित किया. अभीरा और अरमान उन्हें समझाते हैं कि बदला लेने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: फिर बिगड़ जाती है अरमान की तबीयत
इधर अरमान को चक्कर आने लगते हैं. उसकी तबीयत बिगड़ती देखकर मायरा और मुक्ति घबरा जाती हैं. अभीरा स्थिति को संभालते हुए कहती है कि शायद तेज गर्मी की वजह से ऐसा हुआ है. इसके बाद वह दोनों बच्चियों से कावेरी से माफी मांगने के लिए कहती है. तब मुक्त कहती है कि वे जानबूझकर स्कूल से निकाले जाने की कोशिश कर रही थीं, ताकि पढ़ाई का खर्च बच सके और उस पैसे का इस्तेमाल अरमान के इलाज में किया जा सके. यह सुनकर सभी दंग रह जाते हैं.
Tanya is pregnant: प्रग्नेंट है तान्या
कोर्ट में एक और बड़ा मोड़ आता है. अभीरा की नजर तान्या पर पड़ती है, जो काफी परेशान और थकी हुई दिखाई देती है. बातचीत के दौरान तान्या बताती है कि वह बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा नहीं ले सकती क्योंकि वह प्रेग्नेंट है. यह बात सुनकर अभीरा चौंक जाती है. उसे समझ नहीं आता कि जब तान्या कृष के बच्चे की मां बनने वाली है, तो फिर वह तलाक क्यों लेना चाहती है.
यह भी पढ़ें- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: शाहिद कपूर की फिल्म हिट या फुस्स, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
अरमान की बिगड़ती जा रही है तबीयत
तान्या इसपर खुलकर बात नहीं करती, लेकिन उसके व्यवहार से साफ दिखाई देता है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी में कई गंभीर समस्याएं हैं. दूसरी ओर, अरमान की तबीयत लगातार चिंता बढ़ा रही है. सिरदर्द बढ़ने पर वह दवा लेने की कोशिश करता है, लेकिन उसे याद ही नहीं रहता कि उसने दवाइयों का डिब्बा कहां रखा है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अरमान की जान बचाने के लिए करनी होगी सर्जरी
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को और भी बड़ा झटका लगने वाला है. डॉक्टर अभीरा को बताते हैं कि अरमान की हालत गंभीर है और उसे जल्द से जल्द ब्रेन सर्जरी की जरूरत है. डरा हुआ अरमान डॉक्टर से पूछता है कि क्या ऑपरेशन के बाद वह पूरी तरह ठीक हो जाएगा, लेकिन डॉक्टर कोई निश्चित जवाब नहीं देते.
यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स
यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










