Anupama Twist: मेघा चाकू से धमकाएगी अनु को, क्या अनुपमा की चली जाएगी जान, आध्या की आखों के सामने होगा सबकुछ
Anupama
अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक बेहद मजेदार और रोमांचक हो गया है. अनु को पता चल जाएगा कि आध्या को मेघा ने अपने घर में रखा है. वहीं, आध्या अपनी मां को देखकर काफी भावुक हो जाएगी.
Anupama twist: सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा ने फूड स्टॉल खोला है और फूड डिलीवरी में अनुज उसकी मदद कर रहा है. अनुज खाना पहुंचाने मेघा के घर तक पुहंच जाता है, जहां आध्या है. हालांकि अनुज को नहीं पता चलता कि उसकी बेटी वहां कैद है. वहीं, आने वाले एपिसोड में अनु को मेघा के घर पर आध्या के होने का हिंट मिल जाएगा.
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मेघा के घर अनु एक्स्ट्रा पैसे लौटेने के बहाने जाती है. वहां वो बेहोश होने का ड्रामा करती, ताकि कुछ पता कर सकें. मेघा उसे अंदर ले जाती है, जहां वो सुराग खोजती है. हालांकि उसके हाथ कुछ नहीं लगता. अनु वहां से जाने लगती है और उसका फोन गिर जाता है. तभी उसे आध्या दिखती है, जो उससे चुपचाप मदद की विनती करती है.
अपनी मां अनुपमा को देख आध्या का क्या होगा रिएक्शन
अनु को देख आध्या बेहद भावुक हो जाती है. अनु उसे मिलती है और मेघा और जय बीच में आ जाते हैं. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या और अनु को दोनों जबरदस्ती अलग करते हैं. मेघा गुस्से में अनु को चाकू से धमकाती है और आध्या घबरा जाती है. अनु को उसके साइको होने का पता चलता है.
क्या अनु को मार देगी मेघा
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या को बचाने के लिए अनु प्लान बनाएगी. मेघा उसे मारने का प्लान बनाएगी क्योंकि वो आध्या को उसकेस साथ जाने नहीं देगी. क्या अनुज अपनी अनु को बचा पाएगा. क्या मेघा आध्या को जाने देगी. क्या मेघा वनराज के साथ हाथ मिला लेगी. आने वाला एपिसोड बहुत रोमांचक होने वाला है.
Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज
Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










