Anupama Twist: मेघा तानेगी अनु पर बंदूक, कोमा में चली जाएगी अनुपमा, क्या फिर से अनुज हो जाएगा अकेला

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि आध्या का लेटर पाकर अनुपमा काफी भावुक हो जाती है. अनु से आध्या अपने बर्ताव के लिए माफी मांगती है. वहीं, मेघा, आध्या को अपने से दूर किसी भी कीमत पर नहीं करना चाहती.

विज्ञापन

Anupama spoiler: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के सीरियल अनुपमा में अब सुधांशु पांडे नजर नहीं आएंगे. सुधांशु ने शो छोड़ने की खबर से फैंस को चौंका दिया. फैंस हैरान है कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया. सुधांशु ने चार साल तक वनराज शाह का रोल प्ले किया और अब उनकी जगह कोई और ले लेगा. वहीं, ट्रैक की बात करें तो अनु को पता चल गया है कि आध्या, मेघा के पास है. आध्या को पता है कि उसकी मां अब उसे बचाने आएगी.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा अनु दरवाजा खोलती है और आध्या को ना देखकर शॉक्ड हो जाती है. उसकी नजर मेघा और आध्या की तसवीर पर पड़ती है. अनु को आध्या का एक लेट मिलता है, जिसमें वो उससे माफी मांगती है. वो बताती है उसने उसके प्यार को कभी भाव नहीं दिया. अनु ये सब पढ़कर भावुक हो जाती है.

लेटर में आध्या क्या लिखती है

आध्या लेटर में लिखती है कि अब वो उनके साथ रहना चाहती है. आध्या लिखती है कि वो समझती है कि उसकी मां ने उसके लिए बहुत कुछ किया.

क्या अनुपमा को गोली मारेगी मेघा

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेघा बहुत गुस्से में होती है और अनुपमा पर गोली चलाती दिखेगी. आध्या के लिए उसका प्यार जुनून बन गया है. वहीं, आगे दिखाया जाएगा कि वो बच जाएगी और आध्या को अनुज से मिलवाएगी. हालांकि वह उस मानसिक दबाव के कारण कोमा मे चली जाएगी.

सुधांशु पांडे ने फैंस से क्या कहा

सुधांशु पांडे ने अनुपमा छोड़ने की खबर अपने इंस्टाग्राम लाइव पर दी. उन्होंने कहा, अब मैं शो अनुपमा का हिस्सा नहीं हूं. आगे एक्टर ने लिखा, रक्षा बंधन एपिसोड से मैं शो का हिस्सा नहीं हूं. पर इतने दिन बीत गए थे और मेरे दर्शक मुझसे नाराज ना हो ये बिना बताए कैसे चला गया तो मुझे लगा कि ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं ये बात बताउं आप सब को.

Also Read- Anupama: अनु-अनुज ने नहीं, बल्कि वनराज ने सीरियल को कहा अलविदा, इस एपिसोड के बाद से नहीं आएंगे नजर

Also Read- Anupama: शो में लीप आने को लेकर आध्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने उसके माता-पिता से बात की है…

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola