Anupama Spoiler: अपने खून से राही की मांग भरेगा प्रेम, ये शख्स आ जाएगा बीच में
Anupama
Anupama: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संपत के लौटने की वजह से शाह परिवार परेशान हो जाएगा. मोटी बा अनु की परवरिश पर सवाल उठाएगी. दूसरी तरफ प्रेम, राही की बेइज्जती देख नहीं पाएगा.
Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में राही और प्रेम की शादी का ट्रैक चल रहा है. शादी की रस्में शुरू हो गई है और इसमें माही बार-बार दिक्कतें ला रही है. इस बीच राही का असली पिता संपत वापस लौट आया है. उसके वास आने से शाह परिवार शॉक्ड हो गया. संपत हल्दी समारोह में खूब ड्रामा करता है और अनुज पर आरपो लगाता है. संपत अनुज और माया के रिश्ते पर सवाल उठाता है. अनु ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाती है और उसे थप्पड़ मार देती है. अनु कहती है कि राही उसकी और अनुज की बेटी है.
मोटी बा करेगी राही की बेइज्जती
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जब मोटी बा शादी रद्द करने का फैसला लेती है. उनके फैसले से सब हैरान हो जाते हैं. प्रेम, राही का साथ देने का फैसला लेता है. संपत को वहां से हटाने के बाद मोटी बा राही को बुरा-भला कहती है और अनु की परवरिश पर सवाल उठाती है. वह कहती है कि अब वह राही को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर सकती. राही की बेइज्जती प्रेम बर्दाशत नहीं कर पाता और अपना आपा खो देता है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
अपने खून से राही की मांग भरेगा प्रेम
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम अपना अंगूठा काट लेता है और राही की मांग भरने की कोशिश करती है. प्रेम कहता है कि राही का अतीत उसके लिए कोई मायने नहीं रखता. वह राही से सच्चा प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. वह राही की मांग खून से भरने के लिए आगे बढ़ता, तभी अनु उसे रोक लेती है. अनु बीच में आ जाती है और उसे ऐसा करने से रोकती है. वह उसे समझाती है कि शादी परिवार वालों की मर्जी से होनी चाहिए. वह राही को अपने साथ ले जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










