Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की लाइफ को लेकर वनराज ने की भविष्यवाणी, कहा- अनुज की तरह यशदीप भी देगा धोखा
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 May 2024 1:09 PM
Anupama
Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा के एपिसोड में हम देखते हैं कि वनराज फैमिली वालों को कहता है कि अनु का दिल एक बार फिर टूटेगा, क्योंकि यशदीप भी उसे अनुज की तरह की धोखा देगा. इधर रेस्टोरेंट के दोबारा ओपनिंग में अनुज और श्रुति आते हैं और मिठाई का लुत्फ उठाते हैं.
Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानियों से सफलतापूर्वक दिल जीत रही है. अपकमिंग एपिसोड में, आप देखेंगे कि कैसे अनु, जो अनुज से आज भी प्यार करती हैं, अपनी फीलिंग्स को छुपा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि श्रुति के साथ जल्द ही उसकी शादी होने वाली है. आज रात के एपिसोड में, वनराज एक चौंकाने वाला दावा करता है, जब वह खुलासा करता है कि अनुज की तरह, यशदीप भी उसकी पीठ में छुरा घोंप देगा और उसे काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
वनराज ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अनुपमा का एपिसोड वनराज की ओर से अंश की खांसी के लिए टीटू को दोषी ठहराने से शुरू होता है. वनराज टीटू पर अंश को ठंडा आम का रस देने का आरोप लगाता है, जिसके कारण अब अंश को खांसी हो रही है. टीटू वनराज से कहता है कि उसने अंश को आम का जूस नहीं दिया है. वनराज टीटू की बात नहीं मानता और उस पर बुरा पिता होने का आरोप लगाता है. फिर अंश बताता है कि टीटू ने उसे कुछ नहीं दिया है और उसने ही ठंडी कैंडी खाई है. फिर टीटू वनराज से कहता है कि अंश उसका बेटा है और वह जानता है कि उसके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा.
Also Read- Anupama Spoiler Alert: अंगूठी पहनाकर अनुपमा को प्रपोज करेगा यशदीप, क्या अनुज पलट देगा बाजी
Also Read-Anupama: तोशू के शो छोड़ने पर अनुपमा का छलका दर्द, आशीष मेहरोत्रा बोले- आखिरी दिन आंखों में आंसू…
वनराज को लगता है यशदीप तोड़ देगा अनु का विश्वास
बाद में बापू जी कहते हैं कि वह आज की तारीख कभी नहीं भूल सकते. न केवल डिंपी और टीटू की शादी की तारीख तय हो गई, बल्कि अनु (रूपाली गांगुली) स्पाइस एन चटनी की सह-मालिक भी बन गईं. अनु की तारीफ सुनकर वनराज कहता है कि उसने स्पाइस एंड चटनी में निवेश करके खुद को मूर्ख बनाया है और यशदीप भी अनुज की तरह उसका भरोसा तोड़ देगा.
यशदीप ने अनुज को खाने के लिए रोका
दूसरी ओर, अनु तोशु को स्पाइस एंड चटनी में नौकरी करने का ऑफर देती है. वह कहती है कि तुम्हें वेटर के रूप में काम करना होगा. इस बात को सुनकर तोशु गुस्से से तिलमिला जाता है और रेस्टोरेंट से बाहर चला जाता है. स्पाइस एंड चटनी के दोबारा उद्घाटन के लिए श्रुति और अनुज साथ आते हैं, दोनों जैसे ही जाने वाले होते हैं, तभी यशदीप कहता है कि अनु ने जो मिठाई बनाई, उसे खाये बिना वे नहीं जा सकते हैं.
अनुज को ज्यादा मिठाई खाने से रोकती है अनुपमा
बता दें कि ये मिठाई अनुज की पसंदीदा है, और जब उनकी शादी हुई थी, तो अनु अपने पति को ये खाने नहीं देती थी. क्योंकि चीनी की मात्रा ज्यादा होती थी. जैसे ही अनुज चार से पांच टुकड़े लेता है, अनु उसे मिठाई नीचे रखने के लिए कहती है और बताती है कि इतनी सारी मिठाइयां खाने से उसका स्वास्थ्य कैसे खराब हो सकता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स आने वाले एपिसोड में कहानी को कैसे सामने लाते हैं. क्या वह श्रुति से शादी कर लेगा या फिर अनु के साथ उसकी लवस्टोरी फिर से शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










