Anupama: तोशू के शो छोड़ने पर अनुपमा का छलका दर्द, आशीष मेहरोत्रा बोले- आखिरी दिन आंखों में आंसू…
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 May 2024 9:02 AM
Aashish Mehrotra quits anupama
Anupama: सीरियल अनुपमा में अब आशीष मेहरोत्रा नजर नहीं आएंगे. उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है और अब वो शो का हिस्सा नहीं होंगे. रुपाली गांगुली ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है.
Anupama: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा टीआरपी के मामले में ऊंचाईयों को छू रहा है. सीरियल ने पांच साल का लीप लिया है, जिसके बाद कुछ नये किरदारों की एंट्री हुई है. लीप के बाद शो से कुछ सेलेब्स का पत्ता भी कट चुका है. अब फैंस को जानकर बड़ा झटका लगेगा कि शो में तोशू का रोल निभाने वाले आशीष मेहरोत्रा ने इसे अलविदा कह दिया है. अब रुपाली गांगुली यानी कि उनकी ऑनस्क्रीन मां ने उनके जाने पर रिएक्ट किया है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने आखिर क्या कहा.
आशीष मेहरोत्रा के अनुपमा छोड़ने पर रुपाली गांगुली ने किया रिएक्ट
आशीष मेहरोत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरों के साथ फैंस को बताया कि उन्होंने सीरियल अनुपमा को छोड़ दिया है. फोटोज में उनके को-स्टार भी नजर आ रहे हैं. उनके पोस्ट पर यूजर्स उन्हें नयी जर्नी के लिए बधाई दे रहे हैं. साथ ही उनके जाने से कुछ फैंस काफी उदास है. रुपाली गांगुली ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, यादें संजो कर रखी जाएगी. जो हमारे बीच केयरिंग, कम्फर्ट और प्रोटेक्टिवनेस था, सब याद आएगा. लेकिन अनफिल्टर्ड बातचीत दोस्ती के इस बंधन की तरह जारी रहेगी जो बहुत शुद्ध और कीमती है. एक्ट्रेस ने लिखा, स्टे ब्लेस्ड और ऊंची उड़ान भरो मेरे दोस्त.
आशीष मेहरोत्रा ने कही ये बात
आशीष मेहरोत्रा ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अनुपमा के सेट पर आखिरी दिन को लेकर बात की. उन्होंने कहा, तोशू हमेशा मेरे साथ रहेगा. कल तक सेट पर सब कुछ मजेदार और उस मोमेंट में कुछ मुझ पर असर नहीं हुआ. हालांकि, जब मैं सुबह उठा और अचानक आंसू मेरी आंखों में आ गए. मैंने भावनाओं के अचानक ऐसे आने से खुद से सवाल किया और मुझे समझने में थोड़ा समय लगा. मैंने अपने कैरेक्टर के बारे में जर्नलिंग शुरू कर दिया और फिर अपने को-स्टार है, जिनसे मैं क्लोज हूं उनसे बात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










