TMKOC: 'मम्मी आ रही हैं' सुनते ही झूम उठे जेठालाल, क्या इस बार सच में लौटेंगी दयाबेन?

Updated:
विज्ञापन
दिशा वकानी और दिलीप जोशी, फोटो- इंस्टाग्राम

दिशा वकानी और दिलीप जोशी, फोटो- इंस्टाग्राम

TMKOC Dayaben Comeback: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नए प्रोमो में दयाबेन की वापसी का हिंट मिला है. क्या इस बार सच में गोकुलधाम लौटेंगी दया भाभी या फिर आएगा नया ट्विस्ट?

विज्ञापन
disha vakani and dilip joshi.jpg

TMKOC Dayaben Comeback: टीवी के सबसे मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है. शो में सबकी चहेती 'दया भाभी' यानी दयाबेन आखिरकार गोकुलधाम सोसाइटी में वापस आ रही हैं. दयाबेन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी साल 2017 में अपने छोटे बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी पर गई थीं. तब से लेकर आज तक, यानी पिछले 9 सालों से दर्शक उनका इंतजार कर रहे थे. अब शो का एक नया प्रोमो आया है, जिसमें दिखाया गया है कि दया भाभी की वापसी होने वाली है.

यहां देखें नया प्रोमो-

View on Instagram

TMKOC New Promo: "मम्मी आ रही हैं" सुनकर नाचने लगे जेठालाल

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सामने आए नए वीडियो की शुरुआत बहुत मजेदार और इमोशनल करने वाली होती है. जेठालाल का बेटा टप्पू अचानक घर में बहुत खुश होकर चिल्लाते हुए आता है. टप्पू अपने दादाजी और पापा जेठालाल से कहता है, "मम्मी आ रही हैं." यह सुनते ही जेठालाल की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. अपनी प्यारी पत्नी दया के वापस आने की बात सुनकर जेठालाल खुशी से फूले नहीं समाते और पागलों की तरह झूमने-नाचने लगते हैं. पूरे गोकुलधाम सोसाइटी में यह खबर आग की तरह फैल जाती है.

TMKOC Twist: क्या सुंदरलाल फिर से बनाएगा बेवकूफ?

दया भाभी के आने की खबर सुनकर जेठालाल तुरंत अपने सबसे पक्के दोस्त तारक मेहता के पास जाते हैं. जेठालाल बहुत खुश होकर कहते हैं, "दया आएगी ना... तो उसके हाथ की बनी मस्त रजवाड़ी चाय पिऊंगा." जहां एक तरफ जेठालाल और बापूजी दया भाभी के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं, वहीं तारक मेहता थोड़े परेशान दिखते हैं. तारक मेहता को शक है और वह कहते हैं, "मुझे लग रहा है कि सुंदरलाल आज भी दया भाभी को लेकर नहीं आएगा."

Dayaben Return: क्या इस बार खत्म होगा 9 साल का इंतजार?

अब दर्शकों के मन में भी यही डर है कि कहीं इस बार भी उनके साथ मजाक न हो जाए. इससे पहले भी कई बार शो में ऐसा दिखाया जा चुका है कि दया भाभी के भाई सुंदरलाल ने जेठालाल से वादा किया कि 'दया आ रही है', लेकिन हर बार वह अकेले ही आ जाता था और कोई न कोई बहाना बना देता था. हर बार मेकर्स ऐसा ट्विस्ट लाते हैं जिससे दर्शकों को लगता है कि दया भाभी आ गईं, पर आखिर में निराशा हाथ लगती है.

अब देखना यह होगा कि क्या इस बार सच में दया भाभी की एंट्री होगी या सुंदरलाल फिर कोई नया बहाना बनाएगा.

image.png
image.png

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सेट पर चल रही तोड़फोड़, क्या बंद होने वाला है शो? जानिए सच

यह भी पढ़ें: बाघा से धोखा मिलते ही इस शख्स ने बावरी को किया शादी के लिए प्रपोज, गोकुलधाम वालों ने कहा ये


विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola