TMKOC के ‘तारक मेहता’ शैलेश लोढ़ा ने धूमधाम से की बेटी स्वरा की शादी, फैंस पूछने लगे- जेठालाल कहां हैं?

Updated:
विज्ञापन

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा, फोटो- इंस्टाग्राम

Shailesh Lodha Daughter Wedding: शैलेश लोढ़ा ने बेटी स्वरा की शादी मुंबई में निजी समारोह में की. शादी का एक वीडियो सामने आया है., जिसमें एक्टर गाना गाते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

Shailesh Lodha Daughter Wedding: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में शैलेश अपनी बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी में गाना गाते दिखे. शादी मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को वीडियो में खोजने लगे.

विज्ञापन

Shailesh Lodha Daughter Wedding VIDEO: शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शैलेश लोढ़ा अपनी बेटी की शादी में खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. एक वीडियो में वह लाइव बैंड के साथ गाना गाते नजर आए. इस मौके पर कव्वाली सिंगर्स काइफी और हमजा शबरी ने भी परफॉर्म किया.

Swara Lodha Career: एक्टिंग नहीं, ये काम करती है स्वरा

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाई हुई है. स्वरा एक प्रोफेशनल राइटर हैं और उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर एक किताब भी लिखी है. डॉ. स्वाति लोढ़ा मैनेजमेंट एक्सपर्ट, मोटिवेशनल स्पीकर और लेखिका के तौर पर जानी जाती हैं.

Dilip Joshi Absence: फैंस ने पूछा- शादी में जेठालाल क्यों नहीं पहुंचे?

शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार एक ही सवाल पूछते नजर आए कि आखिर दिलीप जोशी शादी में क्यों नहीं दिखे. एक यूजर ने लिखा, दिलीप जोशी को भी यही होना चाहिए था. एक यूजर ने लिखा, जेठालाल की कमी महसूस हो रही है. एक यूजर ने पूछा, जेठालाल कहां है.

Why Shailesh Lodha Exit TMKOC: शैलेश लोढ़ा ने क्यों छोड़ा था शो?

शैलेश लोढ़ा ने साल 2022 में शो को क्विट किया था. उन्होंने तारक मेहता का किरदार 14 साल तक निभाया था. एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया था कि शो छोड़ने की वजह निर्माता असित कुमार मोदी के साथ हुआ विवाद था. शैलेश के मुताबिक, जब उन्होंने शो ‘गुड नाइट इंडिया’ को जॉइन किया, तब उन्हें फोन पर गलत तरीके से बात की गई थी. इसी बात से दुखी होकर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया था. शैलेश का पिछला शो ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ था, जिसमें उन्होंने एडवोकेट रमेश पटेल का किरदार निभाया था.

यह भी पढ़ें- TMKOC: जब जेठालाल संग तारक मेहता की लड़ाई पर शैलेश लोढ़ा ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- हमारा रिलेशन ऑन-स्क्रीन…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola