Anupama Upcoming Twist: अनुपमा ने अनुज पर जताया हक, तो उड़े श्रुति के होश, क्या फिर से एक हो जाएंगे MaAn
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 May 2024 10:34 AM
Anupama
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि यशदीप, अनुज को बातात है कि वो अनु से प्यार करता है. अनुज ये सुनकर काफी दुखी होता है. हालांकि अनुज ये बात मान लेता है कि अब अनुपमा पर उसका कोई हक नहीं है.
Anupama: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का सीरियल अनुपमा में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा अपनी प्राइज मनी से स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां को दोबारा खरीद लेती है और उसे यशदीप को दे देती है. यशदीप फाइनली अपने दिल की बात अनुपमा से कह देगी. अनु उसकी बातें सुनकर हैरान हो जाएगी और उसके प्रप्रोजल का जवाब देगी. वो सिर्फ दोस्ती रखने की बात यशदीप से कहेगी. हालांकि यशदीप उसका बात मान जाएगा.
यशदीप को हो गया है अनुपमा से प्यार
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, श्रुति, अनुज और आध्या को स्पाइस एंड चटनी के दोबारा से उद्घाटन के लिए इनवाइट करती है. आध्या जाने से मना कर देती है और श्रुति और अनुज आते हैं. अनु स्पाइस एंड चटनी के दोबारा खुलने से काफी खुश है. मीडिया अनु से बात करती है और कहती है कि इस सफलता उसके अलावा बीजी, यशदीप भी हकदार है. वहीं, अनुज को रिंग दिख जाती है, जिसे लेकर यशदीप, अनुपमा उसे प्रप्रोज करने वाला होता है. यशदीप, अनुज को बातात है कि वो अनु से प्यार करता है. अनुज ये सुनकर काफी दुखी होता है, लेकिन ये बात स्वीकार कर लेता है कि उसका अब अनु पर कोई हक नहीं है.
Anupama: तोशू के शो छोड़ने पर अनुपमा का छलका दर्द, आशीष मेहरोत्रा बोले- आखिरी दिन आंखों में आंसू…
अनुपमा ने अनुज पर जताया हक
अनुज, अनुपमा को बधाई देता है और उसे एक छोटी से कविता सुनाता है. इस कविता का मतलब होता है कि वो नयी शुरूआत करने के लिए आजाद है. यशदीप, अनुज को अनु द्वारा बनाई गई एख मिठाई खाकर जाने के लिए कहता है. दरसअल, जो मिठाई अनु ने बनाई होती है, वो अनुज का फेवरेट होता है. अनुज इस मिठाई को चार से पांच लेता है, अनु उसे टोक देती है. अनुपमा उसे ज्यादा मिठाई खाने नहीं कहती क्योंकि उसमें शुगर बहुत ज्यादा होता है. उससे उसकी तबीयत खराब हो सकती है. श्रुति ये देखकर शॉक्ड हो जाती है कि कैसे अनुपमा का अनुज पर अभी भी अनकहा अधिकार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










