Anupama Spoiler: यशदीप ने किया अनुपमा को प्रप्रोज, क्या अनुज को भूल उसका हाथ थामेगी अनु, आएगा बड़ा ट्विस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 May 2024 12:35 PM
Anupama
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशदीप के पॉकेट से अंगूठी का एक बॉक्स गिर जाएगा. अनुज ये देख लेता है और पूछता है कि क्या ये अनुपमा के लिए है.
Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का सीरियल अनुपमा एक नये टर्निंग प्वाइंट पर आ गया है. अनुपमा अब शेफ बन गई है और उसने कंपीटीशन जीत लिया है. यशदीप, अनुको स्पाइन एंड चटनी का सह-मालिक बनने का ऑफर देता है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज, डिंपी और टीटू की शादी के लिए भारत जाएगी. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि खराब हेल्थ की वजह से श्रुति उनके साथ नहीं जा पाएगी. ऐसे में क्या एक बार फिर से अनुज और अनुपमा एक-दूसरे के करीब आ पाएंगे. क्या यशदीप अपने दिल की बात अनुपमा से कह पाएगा.
यशदीप ने किया फाइनली अनुपमा को प्रप्रोज
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा स्पाइन एंड चटनी रेस्तरां को पुराने स्टाफ के साथ खोलेगी. इसका सब जश्न मनाएंगे, इस दौरान यशदीप के पॉकेट से अंगूठी का एक बॉक्स गिर जाएगा. अनुज ये देख लेता है और पूछता है कि क्या ये अनुपमा के लिए है. यशदीप हां में जवाब देता है. अनुज हेल्पलेस फील करता है क्योंकि वो यशदीप को रोक नहीं सकता. वहीं, यशदीप, अनुपमा को बताता है कि वो उसे प्यार करने लगा है. अनुपमा हैरान हो जाती है और उसे समझ नहीं आता कि वो कैसे रिएक्ट करें. यशदीप कहता है कि अगर उसने उसका प्रप्रोजल रिजेक्ट भी कर दिया, तब भी वो लोगों एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त रहेंगे.
Anupama: तोशू के शो छोड़ने पर अनुपमा का छलका दर्द, आशीष मेहरोत्रा बोले- आखिरी दिन आंखों में आंसू…
अनुपमा ने दिया यशदीप के प्रप्रोजल का जवाब
अनुपमा, यशदीप के प्रप्रोजल का जवाब देती है कि वो दोस्ती से ज्यादा किसी दूसरे रिश्ते में उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकती. यशदीप उसके जवाब का सम्मान करता है और उसे स्वीकार भी कर लेता है. दोनों एक-दूसरे के दोस्त बने रहने का फैसला करते है. क्या अनुज, यशदीप को अनु के करीब जाने से रोकेगा. क्या अनु का मन बदलेगा. क्या अनुपमा, अनुज के बदले यशदीप का हाथ थामेगी. आगे बहुत सारे दिलचस्प टर्न आने वाले है, जिसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










