Yeh Rishta Kya Kehlata Hai का ये एक्टर अनुपमा में लेगा एंट्री, बनेगा आध्या का बॉयफ्रेंड, बोला- राजन शाही सर से मेरी…
Shivam Khajuria
शिवम खजूरिया को लेकर खबरें चल रही कि अनुपमा में वो एंट्री लेने वाले हैं. शिवम के फैंस उससे काफी ज्यादा उत्साहित है. अब एक्टर ने बताया कि क्या वो सच में शो एंट्री ले रहे हैं या नहीं.
Anupama: कुछ समय से सोशल मीडिया पर खबरें आ रही है कि राजन शाही के सीरियल अनुपमा में शिवम खजूरिया एंट्री लेने वाले हैं. शिवम ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोहित का किरदार निभाते थे. हालांकि उन्होंने शो छोड़ दिया और उनकी जगह रोमित राज ने ले ली. अब चर्चा तेज है कि शिवम अनुपमा में एंट्री लेंगे और आध्या के अपोजिट नजर आएंगे. हालांकि मेकर्स ने उनके नाम पर अभी तक कुछ कहा नहीं है. अब शिवम ने इसपर बात की और बताया सच्चाई क्या है.
क्या अनुपमा में एंट्री लेंगे शिवम खजूरिया
शिवम खजूरिया को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. कहा जा रहा है कि अनुपमा में वो एंट्री लेंगे और आध्या के साथ उनकी जोड़ी बनेंगे. फ्री प्रेस जर्नल ने इसपर शिवम से बात की और उनसे पूछा कि क्या वो अनुपमा में एंट्री ले रहे हैं. एक्टर ने कहा, मुझे इस बारे में कोई क्लू नहीं है. मैं शहर से बाहर हूं. मुझे नहीं पता ये खबर कहां से आ रही है. वापस जाकर टीम से बात करूंगा कि ये खबरें कहां से आ रही.
राजन शाही ने शिवम खजूरिया को क्या कहा
शिवम खजूरिया ने आगे कहा, राजन शाही सर से मेरी अबतक डायरेक्ट ऐसे नहीं हुई है इस अनुपमा वाली खबर को लेकर. उन्होंने मुझसे कहा है कि इन सब रिपोर्ट्स पर फोकस ना करो. उन्होंने कहा ऐसे रिपोर्ट्स पर ना जाओ और जब तुम्हारे लिए कुछ फाइनल होगा तब बता देंगे.
सोशल मीडिया पर क्या चल रही शिवम खजूरिया को लेकर खबर
शिवम खजूरिया को लेकर खबरें इंटरनेट पर चल रही है कि अनुपमा में 5-6 महीने का लीप आएगा. उसके बाद शिवम की एंट्री होगी और आध्या के साथ उसका लव एंगल दिखाया जाएगा. हालांकि सच्चाई क्या है ये सिर्फ मेकर्स को पता है और उन्होंने इस मामले पर चुप्पी बनाए रखी है.
Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










