Anupama: सागर पारेख ने समर बनकर 2 साल बाद शो में अपनी री एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक बड़ा सरप्राइज है

Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Sep 2025 2:52 PM

विज्ञापन

सागर पारेश ने अनुपमा में अपनी री एंट्री पर बात की

Anupama: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में समर की एंट्री हुई है. वह आत्मा बनकर अनु के सपने में आया और अपनी मौत के बारे में सनसनीखेज खुलासा करता है. अब समर पारेश ने शो में 2 साल बाद एंट्री लेने पर बात की.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ”अनुपमा” अपने जबरदस्त एपिसोड से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो की दमदार कहानी इसे टीआरपी चार्ट में टॉप पर बने रहने में मदद करती है. हाल ही में मेकर्स ने शो में हाई वोल्टेज डालते हुए समर की एंट्री करवाई. सागर पारेख लगभग ढाई साल बाद लौट आए. अब उन्होंने अपनी री एंट्री पर बात की है.

सागर पारेख ने 2 साल बाद अनुपमा में अपनी री एंट्री पर बात की

सागर पारेख ने इंडिया फोरम संग बात करते हुए कहा, “मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यह सभी फैंस के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज है. इसलिए मैं यह नहीं बताना चाहता कि यह किस बारे में है, लेकिन यह दर्शकों, अनुपमा और फैंस के लिए एक ट्रीट होने वाला है. मैं लगभग दो साल बाद वापस आकर बहुत एक्साइटेड हूं. उसी क्रू के साथ सेट पर शूटिंग करना पुरानी यादों में खो गया. ऐसा लगा ही नहीं कि दो साल हो गए हैं. सब कुछ पुराने अच्छे दिनों जैसा लग रहा था.”

सागर पारेश बोले- अनुपमा में फिर से काम करना शानदार था

उन्होंने आगे कहा, “मुझे टीम के हर मेंबर की याद आई. 2 साल पहले मैंने शो में जो समय बिताया था, वह काफी स्पेशल था और अब भी यह एक शानदार एक्सपीरियंस रहा है. यह भारत का सबसे अच्छा शो है और मैं वापस आकर बहुत खुश हूं. यह वापसी अनुपमा के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है.”

अनुपमा के सपने में आया समर

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स में दर्शक कई इमोशनल पल देखने को मिलेंगे. कहानी में दिखाया गया है कि अनु को एक सपना आता है, जिसमें समर की आत्मा दिखाई देती है. इस सीन में, समर खुश दिखाई देता है. यह पल फैंस को काफी इमोशनल कर देता है. समर इशारा करता है कि उसकी मौत के पीछे का पूरा सच अभी सामने नहीं आया है. इससे पहले कि वह कुछ और पूछ पाती, समर की आत्मा धीरे-धीरे धुएं में गायब हो जाती है, और अनुपमा की आंखों में आंसू आ जाते हैं.

यह भी पढ़ें- They Call Him OG: मेगास्टार चिरंजीवी ने पवन कल्याण की ‘ओजी’ का किया जबरदस्त रिव्यू, फिल्म को बताया ‘हॉलीवुड लेवल’

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola