Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दमयंती ने तय किया शादी का दिन, अभीरा ने किया चौंकाने वाला काम

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मुख्य किरदार अभीरा और अरमान, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में अभीरा, आर्यन के लिए अरमान की नकली पत्नी बनने के लिए तैयार हो जाती है. दमयंती ने दिशा और आर्यन की शादी सात दिन में तय कर दी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार दमयंती और दिशा का स्वागत करते हैं. दमयंती चाय और नींबू पानी पर तंज करती हैं, लेकिन दिशा के पिता कहते हैं कि नींबू पानी परोसना ही सही है क्योंकि वे ट्रेडिशनल हैं. दिशा का परिवार नींबू पानी पसंद करता है. वहीं, अरमान को लगता है कि मनीषा ने कॉफी के लिए कहा था, लेकिन नींबू पानी कैसे आ गया. उसे एहसास होता है कि यह सब अभीरा ने किया है.
अभीरा बनेगी अरमान की नकली पत्नी
अरमान, आर्यन और दिशा से उनकी पहली मुलाकात के बारे में पूछता है. आर्यन बताता है कि वह एक शादी में मिले थे और एक कमरे में लॉक हो गए थे. मनीषा, दमयंती से पूछती हैं कि क्या वह हमेशा एक अपने पंडित साथ रखती है. दमयंती इसपर हां में जवाब देती है. मनीषा शादी की तारीख फिक्स करने के लिए कहती है. दमयंती, अभीरा के बारे में पूछती हैं. आर्यन झूठ बोलता है, लेकिन अरमान उसे सच बताने के लिए कहता है. इस बीच अभीरा घर से भागने का फैसला करती हैं. वह गिरने ही वाली होती हैं कि अरमान उसे बचा लेता है. अभीरा कहती हैं कि वे परिवार के सामने झूठ बोलना नहीं चाहती. अरमान उसे समझाता है कि दिशा के परिवार को उनकी पत्नी से मिलना है. जिसके बाद अभीरा, आर्यन के लिए अरमान की पत्नी बनने का फैसला करती है.
दिशा और आर्यन की होगी शादी
पोद्दार परिवार अभीरा और अरमान को साथ देखकर खुश हो जाते हैं. दमयंती पूछती हैं कि क्या अभीरा अपने परिवार में खुश है. अभीरा जवाब देती हैं और पति का सपोर्ट होने पर सब कुछ संभव है. दमयंती घोषणा करती हैं कि दिशा और आर्यन की शादी सात दिन में होगी. वह अभीरा-अरमान को एक-दूसरे को मिठाई खिलाने के लिए कहती है, लेकिन दोनों हिचकिचाते हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, अरमान से सवाल करती हैं कि जब मायरा शादी में आएगी, तब वह क्या करेगा. यह सवाल अरमान को सोच में डाल देता है.
यह भी पढ़ें– ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन ने रखी अजीब शर्त, क्या अभीरा और अरमान बनेंगे नकली पति-पत्नी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










