ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन ने रखी अजीब शर्त, क्या अभीरा और अरमान बनेंगे नकली पति-पत्नी?
ये रिश्ता क्या कहलाता है के मुख्य किरदार अभीरा और अरमान, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड में मायर और मुक्ति अपने माता-पिता के लिए पार्टनर ढूंढने की योजना बनाते हैं. वहीं आर्यन चाहता है कि अभीरा और अरमान उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार के सामने पति-पत्नी बनकर जाए.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायर सोचती है कि अरमान को जीवन में एक साथी की जरूरत है. मायर, मुक्ति से पूछती है कि क्या उसने अपनी मां के लिए भी कोई पार्टनर ढूंढा है. दोनों इस बात पर सहमत होते हैं कि उनके माता-पिता को भी अच्छा साथी मिलना चाहिए. इसके बाद मायर और मुक्ति मिलकर अपने-अपने माता-पिता के लिए पार्टनर ढूंढने का फैसला करती हैं.
अभीरा को लेकर परेशान हुआ अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दूसरी ओर अभीरा ऑटो में बैठकर कहीं जा रही होती है. तभी अरमान अपनी कार से उस ऑटो के पीछे-पीछे चलने लगता है. ऑटो ड्राइवर को शक होता है कि कोई उनका पीछा कर रहा है. अभीरा ड्राइवर से गाड़ी तेज चलाने के लिए कहती है. वहीं अरमान सोचता है कि कहीं ऑटो ड्राइवर अभीरा को नुकसान न पहुंचा दे, इसलिए वह भी अपनी कार की स्पीड बढ़ा देता है. कुछ देर बाद अभीरा को समझ आता है कि अरमान उसकी सेफ्टी के लिए ही ऑटो के पीछे आ रहा था. इधर कृष, अभीरा और अरमान की एक फोटो मेहर को भेज देता है.
आर्यन ने रखी अजीब शर्त
घर में मनीषा पूछती है कि आर्यन ने सबको एक साथ क्यों बुलाया है. आर्यन बताता है कि उसकी गर्लफ्रेंड का परिवार काफी पारंपरिक सोच वाला है. वह बताता है कि उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार के सामने अभीरा और अरमान को पति-पत्नी बनकर दिखाना होगा. यह सुनकर दोनों मना कर देते हैं. अभीरा सोचती है कि वह सिर्फ कावेरी की वजह से यहां रुकी है और अरमान के साथ खुशहाल परिवार का दिखावा नहीं कर सकती. वहीं अरमान भी कहता है कि वह अभीरा का पति होने का नाटक नहीं कर सकता. इधर मायर और मुक्ति को लगता है कि अरमान और अभीरा एक परफेक्ट जोड़ी हो सकते हैं. यह सोचकर दोनों बच्चे बहुत खुश हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें– ये रिश्ता क्या कहलाता है: पोद्दार हाउस में अभीरा की एंट्री से मचा हंगामा, अरमान ने लगाया आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










