'रफ्तार' के साथ कमबैक कर रहे राजकुमार राव, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated at : 14 Mar 2026 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Raftaar Movie rajkummar rao keerthy suresh film release date announced

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव

Raftaar Release Date: राजकुमार राव एक बार फिर गजब के कॉन्सेप्ट फिल्म के साथ कमबैक कर रहे हैं. रफ्तार में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिलने वाली है. मेकर्स ने आज मूवी का पहला पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है. जानिए कब सिनेमाघरों में आएगी राजकुमार राव की रफ्तार?

विज्ञापन

Raftaar Release Date: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फैंस के लिए एक दिलचस्प खबर सामने आई है. दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले राजकुमार राव और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. दोनों की नई फिल्म रफ्तार का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है, जिसे लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है.

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

मेकर्स के अनुसार, फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य निंबाल्कर कर रहे हैं. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है. राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश के अलावा फिल्म में कई और कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनमें अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मनिकताला और रजत कपूर जैसे नाम शामिल हैं.

राजकुमार राव ने खुद शेयर किया पोस्टर

आज यानी 14 मार्च को खुद राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी किया. इसी पोस्टर में यह भी बताया गया है कि फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे माहौल पर आधारित है जहां सफलता की दौड़ में महत्वाकांक्षा और लालच अहम भूमिका निभाते हैं. इसमें एक बड़े सपनों वाला पुरुष और उतनी ही मजबूत इरादों वाली महिला के बीच के रिश्ते को दिखाया जाएगा, जो अपने सपनों और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करते हैं. जैसे-जैसे पैसा, ताकत और लालच की होड़ बढ़ती है, वैसे-वैसे उनके रिश्ते की असली परीक्षा भी सामने आने लगती है. फिल्म में हल्का-फुल्का कॉमेडी भी देखने को मिलने वाला है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर वाले रणवीर सिंह की ये फिल्म रही सुपरफ्लॉप, लागत भी नहीं निकाल पायी

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola