धुरंधर वाले रणवीर सिंह की ये फिल्म रही सुपरफ्लॉप, लागत भी नहीं निकाल पायी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह
Ranveer Singh Flop Movies: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. लेकिन, क्या आपको पता है उनके करियर की एक फिल्म ऐसी भी रही जो बुरी तरह फ्लॉप रही थी. 85 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने सिर्फ 26.31 करोड़ की कमाई की और लागत भी नहीं निकाल पायी. आइए बताते हैं उस फिल्म के बारे में…
Ranveer Singh Flop Movies: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और फैंस को एक बार फिर रणवीर का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है. फिल्म के पहले पार्ट धुरंधर को दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. अब मेकर्स और फैंस दोनों को उम्मीद है कि दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगा. ये तो हो गयी सुपरहिट प्रोजेक्ट की बात, लेकिन रणवीर सिंह का वो दौर भी था जब उनकी वे अपनी फिल्म का लागत भी नहीं निकाल पाए थे. उस फिल्म का नाम था जयेशभाई जोरदार.
रणवीर की एक फ्लॉप फिल्म की चर्चा
जयेशभाई जोरदार एक सोशल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसे दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडे, रत्ना पाठक शाह और बोमन ईरानी अहम किरदारों में नजर आए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जयेशभाई जोरदार’ का बजट लगभग 85 करोड़ रुपये था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर सकी. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 26.31 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी. यानी यह फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.
ओटीटी पर मौजूद है फिल्म
अगर आपने धुरंधर जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले रणवीर सिंह की यह फिल्म नहीं देखी है तो आप अब इसे घर बैठे देख सकते हैं. यह फिल्म फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
यह भी पढे़ं: अनिल कपूर को मिला था धुरंधर 2 का ऑफर, किया रिजेक्ट… अब हो रहा पछतावा
यह भी पढे़ं: धुरंधर के एक सीन में मेकर्स से हुई है गलती, क्या आपने नोटिस किया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




