धुरंधर के एक सीन में मेकर्स से हुई है गलती, क्या आपने नोटिस किया?

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर मूवी में रणवीर सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhurandhar Mistake: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में पाकिस्तान दिखाए गए एक सीन में दर्शकों ने बड़ी गलती पकड़ ली। दरअसल, दर्शकों ने ऐसी गलती को ढूंढ निकाला है, जिसे डायरेक्टर्स भी नहीं पकड़ पाए. जानिए क्या है वह गलती?

विज्ञापन

Dhurandhar Mistake: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर धुरंधर रिलीज के महीनों बाद भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी और अब करीब तीन महीने बाद भी सोशल मीडिया पर इसकी खूब बातें हो रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह इसका आने वाला सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज है, जो 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। इसी बीच फिल्म को दोबारा देखने वाले दर्शकों ने एक ऐसी छोटी-सी गलती पकड़ ली है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

पाकिस्तान का सीन, लोकेशन कुछ और

इसी सीन में फैंस ने निकाली गलती

फिल्म के गाने “गहरा हुआ” के एक सीन में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन मॉल के अंदर घूमते नजर आते हैं। फिल्म में इस सीन को पाकिस्तान में सेट दिखाया गया है। लेकिन ध्यान से देखने वाले दर्शकों ने तुरंत पहचान लिया कि यह कोई पाकिस्तानी मॉल नहीं है। दरअसल यह मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक मॉल का सीन है। जैसे ही यह बात सोशल मीडिया पर सामने आई, यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया। 

बैकग्राउंड में दिखीं हिंदू देवताओं की मूर्तियां

मॉल की पहचान होने के बाद दर्शकों की नजर सीन की एक और दिलचस्प बात पर पड़ी। स्क्रीनशॉट में पीछे की एक दुकान में नटराज, गणेश और बुद्ध की मूर्तियां साफ दिखाई दे रही थीं। क्योंकि फिल्म में यह सीन पाकिस्तान का बताया गया है, इसलिए कई लोगों को यह बात थोड़ी अजीब और मजेदार लगी। हालांकि, फिल्मों में अक्सर डायरेक्टर कहानी और एक्टिंग पर ज्यादा फोकस करते हैं, इसलिए बैकग्राउंड की छोटी-मोटी चीजें कई बार नजरअंदाज हो जाती हैं। यह कोई भारी मिस्टेक नहीं है.

यह भी पढे़ं: क्या सच में 66 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola