फिर बिगड़ी UK07 Rider अनुराग डोभाल की तबीयत, अब हुई ये गंभीर बीमारी

Updated at : 14 Mar 2026 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
Anurag Dobhal health update severe pneumonia youtuber uk07 rider

अनुराग डोभाल अस्पताल में इलाजरत

Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत एकबार फिर बिगड़ गई है. उनके मैनेजर ने बताया कि हादसे में अनुराग के लंग्स में चोट लग गयी, जिससे उनके शरीर में इंफेक्शन फैल गया है. उन्हें अब एक और गंभीर बीमारी हो गयी है. जानिए कैसी है अब अनुराग की हालत?

विज्ञापन

Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर व व्लॉगर अनुराग डोभाल इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. बाइकिंग व्लॉग्स के लिए मशहूर अनुराग, जिन्हें उनके फैंस UK07 राइडर के नाम से जानते हैं, कथित सुसाइड अटेम्प्ट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. उनका वहां इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इसी बीच अनुराग के मैनेजर ने उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उनके मैनेजर ने बताया कि अनुराग के लंग्स में चोट लगने से उन्हें इंफेक्शन हो गया है.

मेंटल स्ट्रेस से गुजर रहे थे अनुराग

बता दें, बीते कुछ दिनों से वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी तनाव से गुजर रहे थे. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर कई इमोशनल पोस्ट भी शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने मेंटल स्ट्रेस और परेशानियों का जिक्र किया था. उसके बाद 7 मार्च को उन्होंने इंस्टा पर लाइव आकर कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई. कार का भयानक एक्सीडेंट हुआ. उसी के बाद से लगातार अनुराग अस्पताल में भर्ती हैं. 

मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

अब उनके हेल्थ को लेकर उनके मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपडेट दिया है. मैनेजर रोहित पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि सुबह तक अनुराग की हालत स्थिर थी, लेकिन बाद में उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई. उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान अनुराग के फेफड़े में चोट लगी थी, जिसकी वजह से बाद में उनको गंभीर इंफेक्शन हो गया. डॉक्टरों की टीम ने उन्हें निमोनिया का शिकार भी बताया है और फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. रोहित ने फैंस से रिक्वेस्ट किया है कि वे अनुराग के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें.

फिर बढ़ी फैंस की चिंता

इससे पहले रोहित पांडे ने फैंस को यह भी बताया था कि अनुराग खतरे से बाहर हैं और उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है. उस समय यह खबर सुनकर उनके चाहने वालों को काफी राहत मिली थी. लेकिन अब सामने आए नए अपडेट ने फैंस की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है.

पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

अनुराग डोभाल के पिता ने पब्लिकली अपने बेटे अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान डोभाल से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग तेजी से वायरल हो रही है. इस नोटिस में अनुराग के पिता की तरफ से ऐलान किया गया है कि अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान को उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों से बेदखल किया जाता है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि भविष्य में अगर दोनों किसी तरह का कोई काम या लेन-देन करते हैं तो उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे, परिवार की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

अब समझिये पूरा मामला

दरअसल, अनुराग डोभाल उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर मेंटल टॉर्चर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. इसके कुछ समय बाद उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसका टाइटल था “मौत का जिम्मेदार.” इस वीडियो में अनुराग ने अपने परिवार के साथ चल रहे विवाद के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार उनके परिवार वाले होंगे.

“लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव”

उसके बाद 7 मार्च को उन्होंने इंस्टा पर लाइव आकर कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई. लाइव के दौरान अनुराग काफी भावुक और परेशान दिखाई देते हैं. वह कहते सुनाई देते हैं, “मम्मी, अगर अगले जन्म में आऊं तो बस मुझे प्यार दे देना… मुझे प्यार की बहुत जरूरत थी. अब कोई बचा ही नहीं है, मैं किसे फोन करूं.” वीडियो के आखिर में वह कहते हैं, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव” इसके बाद वह तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते नजर आते हैं और कुछ ही देर बाद गाड़ी डिवाइडर से टकरा जाती है. इसके बाद वीडियो अचानक बंद हो जाता है.

यह भी पढे़ं: अस्पताल में अनुराग और पत्नी रितिका का इमोशनल पोस्ट, क्या है इनसाइड स्टोरी?

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola