अस्पताल में अनुराग और पत्नी रितिका का इमोशनल पोस्ट, क्या है इनसाइड स्टोरी?

Published by : Aniket Kumar Updated At : 13 Mar 2026 6:02 PM

विज्ञापन

यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका, दाहिने तरफ अस्पताल में अनुराग

Anurag Dobhal: मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेम्प्ट के बाद उनकी पत्नी रितिका उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थी. अब रितिका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है, जो काफी इमोशनल है. इस पोस्ट के बाद से मामला और चर्चा में आ गया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Anurag Dobhal: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर किसी न किसी इन्फ्लुएंसर को लेकर चर्चा होती रहती है. लेकिन इन दिनों मोटो व्लॉगर अनुराग डोभाल एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके कथित सुसाइड अटेम्प्ट को लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें सामने आई हैं. ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए मशहूर अनुराग की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. इसी बीच उनकी पत्नी रितिका चौहान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसा मैसेज लिखा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर किसी मामले का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका पोस्ट काफी इमोशनल अंदाज में लिखा गया था.

रितिका का इमोशनल मैसेज

रितिका चौहान की इस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

रितिका ने अपने पोस्ट में कहा कि उनके लिए पैसा, शोहरत या जिंदगी की सुरक्षा जैसी चीजें ज्यादा मायने नहीं रखतीं. उनके मुताबिक ये सब सिर्फ मोह-माया है. उन्होंने लिखा कि उनके लिए सबसे अहम धर्म और कर्म है और वे जिंदगी की आखिरी सांस तक इसी रास्ते पर चलती रहेंगी, चाहे कोई इसे देखे या नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दुनिया से कोई जस्टिफिकेशन की जरूरत नहीं है. उन्हें खुद पर, अपनी आत्मा और इस ब्रह्मांड पर भरोसा है. उनके अनुसार जिंदगी का असली मंत्र सिर्फ इतना है कि अच्छा कर्म करो.

भाई के आरोपों के बाद बढ़ा विवाद

रितिका का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब अनुराग को लेकर विवाद और ज्यादा बढ़ गया है. दरअसल अनुराग के भाई कलम डोभाल के कुछ दावों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. कलाम ने आरोप लगाया है कि अनुराग ने पहले रितिका के साथ गलत व्यवहार किया था. उसके साथ मारपीट की.

पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

लोकल अखबार में छपी नोटिस की कटिंग

अनुराग डोभाल के पिता ने पब्लिकली अपने बेटे अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान डोभाल से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग तेजी से वायरल हो रही है. इस नोटिस में अनुराग के पिता की तरफ से ऐलान किया गया है कि अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान को उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों से बेदखल किया जाता है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि भविष्य में अगर दोनों किसी तरह का कोई काम या लेन-देन करते हैं तो उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे, परिवार की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: अस्पताल में पड़े अनुराग डोभाल को लगा बड़ा झटका, पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola