ePaper

अस्पताल में पड़े अनुराग डोभाल को लगा बड़ा झटका, पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

Updated at : 10 Mar 2026 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
Anurag Dobhal Controversy family dispute father breaks ties ritika chauhan

यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका, इनसेट में नोटिस की कटिंग

Anurag Dobhal Controversy: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की फैमिली कंट्रोवर्सी अब नया मोड़ ले चुकी है. सुसाइड अटेम्प्ट के बाद उनके पिता ने पब्लिकली अपने बेटे और बहू से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर नोटिस भी वायरल हो रहा है. साथ ही सभी संपत्तियों से भी बेदखल कर दिया है. जानिए नोटिस में क्या लिखा है?

विज्ञापन

Anurag Dobhal Controversy: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर यूट्यूबर्स अपने कंटेंट की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन कई बार उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में आ जाती है. इन दिनों मशहूर मोटर व्लॉगर और यूके07 राइडर के नाम से पहचाने जाने वाले अनुराग डोभाल एक बड़े विवाद के चलते खबरों में छाए हुए हैं. पारिवारिक विवाद और सुसाइड अटेम्प्ट से जुड़े इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है.

पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

लोकल अखबार में छपी नोटिस की कटिंग

अनुराग डोभाल के पिता ने पब्लिकली अपने बेटे अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान डोभाल से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग तेजी से वायरल हो रही है. इस नोटिस में अनुराग के पिता की तरफ से ऐलान किया गया है कि अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान को उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों से बेदखल किया जाता है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि भविष्य में अगर दोनों किसी तरह का कोई काम या लेन-देन करते हैं तो उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे, परिवार की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

परिवार पर लगाया था गंभीर आरोप

दरअसल, अनुराग डोभाल उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर मेंटल टॉर्चर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. इसके कुछ समय बाद उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसका टाइटल था “मौत का जिम्मेदार.” इस वीडियो में अनुराग ने अपने परिवार के साथ चल रहे विवाद के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार उनके परिवार वाले होंगे. इस बयान के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी.

अस्पताल में इलाजरत हैं अनुराग

फिलहाल अनुराग डोभाल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनके करीबी लोग लगातार उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं. उनके मैनेजर ने भी लोगों से अपील की है कि इस कठिन समय में अफवाहें फैलाने से बचें और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें.

यह भी पढे़ें: ICU में पड़े अनुराग के सामने फूट-फूटकर रोई पत्नी रितिका, Video देख पसीज जाएगा कलेजा

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola