ICU में पड़े अनुराग के सामने फूट-फूटकर रोई पत्नी रितिका, Video देख पसीज जाएगा कलेजा
यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका
Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद पत्नी रितिका अस्पताल पहुंचीं और उनका ख्याल रख रही हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें रितिका फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं. देखिए पूरा वीडियो…
Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. परिवार के साथ रिश्तों में आई खटास और निजी परेशानियों के बीच उनका एक एक्सीडेंट हो गया, जिसने फैंस को भी चिंता में डाल दिया. हालांकि, राहत की बात यह है कि अब वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. स्थिति में सुधार है. इसी बीच एक वीडियो सामने जिसमें एक महिला अस्पताल में फूट-फूटकर रो रही है.
कभी वह मरीज को लिपट कर रोती दिखती हैं तो कभी आंसू पोछती. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका डोभाल हैं, जो एक्सीडेंट के बाद उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं.
परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, कुछ समय पहले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार उनके परिवार वाले होंगे. पत्नी से दूरी और परिवार से बढ़ती खटास के बीच वह काफी मानसिक दबाव में नजर आए. इसी बीच उन्होंने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लाइव आकर अपनी ही कार डिवाइडर से टकरा दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्य से अनुराग की जान बच गयी.
पति की देखभाल कर रही हैं पत्नी
हादसे की खबर मिलते ही उनकी पत्नी रितिका डोभाल तुरंत अस्पताल पहुंच गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में अनुराग का साथ दिया. रितिका ने लोगों से यह भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी में इस समय काफी उथल-पुथल चल रही है और दोनों मानसिक रूप से मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि लोग उनके लिए दुआ करें. और इसी बीच सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी ने दूसरी बिल्डिंग से छिपकर रिकॉर्ड किया है. हालांकि, इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बनायी गयी है.
यह भी पढ़ें: इस मशहूर टीवी एक्टर के घर गूंजी किलकारी, कपल ने किया 1st बेबी का वेलकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










