इस मशहूर टीवी एक्टर के घर गूंजी किलकारी, कपल ने किया 1st बेबी का वेलकम

Updated:
विज्ञापन

किंशुक वैद्य और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kinshuk Vaidya: टीवी इंडस्ट्री के एक और फेमस एक्टर के घर किलकारी गूंजी है. उनके परिवार में एक नन्हे मेहमान की इंट्री हुई है. कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है. फैंस और टीवी सितारे उन्हें माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं. जानिए कौन है वह टीवी सितारे?

विज्ञापन

Kinshuk Vaidya: टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है. मशहूर टीवी एक्टर किनशुक वैद्य और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है. कपल माता-पिता बन गया है और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है. इस खुशखबरी को दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस और टीवी सितारों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां देना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

किनशुक वैद्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बेटे के जन्म की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “बहुत प्यार और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं. बेबी वैद्य 08.03.26 को इस दुनिया में आया है.” यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं. कई टीवी सितारों ने भी उन्हें इस नए सफर के लिए बधाई दी.

2024 में हुई थी शादी

किनशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल ने 22 नवंबर 2024 को शादी की थी. दोनों ने अलीबाग में बहुत ही सिंपल तरीक से शादी कर सात फेरे लिए थे. इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. इसके बाद दिसंबर 2025 में कपल ने अपने फैंस को बताया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. उस वक्त भी सोशल मीडिया पर उनके इस ऐलान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला था.

बचपन से शुरू हुआ एक्टिंग करियर

किनशुक वैद्य ने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी के लोकप्रिय शो शाका लाका बुम-बुम में संजू का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी. यह शो बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा और आज भी इसे भारतीय टीवी के यादगार शोज में गिना जाता है.

फिल्मों और टीवी में किया काम

शुरुआती सफलता के बाद किनशुक ने कुछ समय के लिए पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली थी. बाद में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में वापसी की और कई धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई. वर्तमान में वह टीवी शो लक्ष्मी निवास में कुणाल का रोल निभाते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढे़ं: सास से भी 1 साल बडे़ हैं मिलिंद सोमन, 26 साल के एज गैप की दिलचस्प लवस्टोरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola