पीएम मोदी ने कोलकाता में किया 18,680 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, बंदरगाह व रेल ढांचे होंगे मजबूत
ब्रिगेड मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
PM Modi Gift before West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बंगाल के लिए सौगातों की बारिश कर दी. प्रधानमंत्री ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड के सरकारी मंच से राज्य के लिए 18,680 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम ने क्या-क्या सौगातें दीं, यहां विस्तार से पढ़ें.
जरूरी बातें
PM Modi Gift to Bengal| कोलकाता, अमित शर्मा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से शनिवार को लगभग 18,680 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देश के रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए काम कर रही है. प्रयास है कि पश्चिम बंगाल भी इस विकास की दौड़ में पीछे न रहे. उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के जरिए राज्य की आर्थिक गतिविधियों को और मजबूत किया जायेगा.
हल्दिया डॉक के बर्थ के पुनर्निर्माण से बढ़ेगी कार्य क्षमता
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बंदरगाह और जल परिवहन से जुड़े कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में 5 नंबर बर्थ के पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण की परियोजना का उद्घाटन शामिल है. इस परियोजना के पूरा होने से पर्यावरण के अनुकूल तरीके से माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी और बंदरगाह की कार्य क्षमता में सुधार होगा.

PM Modi Gift to Bengal: हल्दिया और कोलकाता डॉक का हो रहा आधुनिकीकरण
प्रधानमंत्री ने खिदिरपुर डॉक के आधुनिकीकरण से जुड़ी परियोजना की भी शुरुआत की. इस परियोजना का उद्देश्य कोलकाता बंदरगाह की क्षमता बढ़ाना और माल ढुलाई की प्रक्रिया को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाना है. कार्यक्रम में रेल क्षेत्र से जुड़ी कुछ परियोजनाओं की भी घोषणा की गयी. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विकास के लिए सड़क और रेल संपर्क जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही जलमार्गों का विकास भी जरूरी है. इसी उद्देश्य से हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स और कोलकाता डॉक में व्यापक सुधार और आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पीएम ने राज्यपाल, बंगाल BJP नेताओं का किया अभिवादन
प्रधानमंत्री के अनुसार, इन परियोजनाओं के लागू होने से पूर्वी भारत की लॉजिस्टिक प्रणाली और अधिक मजबूत होगी, जिससे व्यापार, उद्योग और माल परिवहन को गति मिलेगी और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने अपने संबोधन में राज्यपाल आरएन रवि, पश्चिम बंगाल के भाजपा नेताओं शुभेंदु अधिकारी, डॉ सुकांत मजूमदार और शमिक भट्टाचार्य का अभिवादन किया.
पीएम मोदी की यात्रा से पहले टीएमसी-भाजपा के बीच राजनीतिक हिंसा का Video यहां देखें
इसे भी पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ गिरीश पार्क
बंगाल चुनाव 2026 की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब से लगेगी आचार संहिता और क्या होगा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









