रांची के टाटीसिलवे के डोल मेला में बड़ा हादसा, एक की मौत, कई घायल

Updated at : 14 Mar 2026 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News

टाटीसिलवे के डोल मेला में घुसी कार (बाएं) और मेला में जुटी भीड़. फोटो: प्रभात खबर

Ranchi News: रांची के टाटीसिलवे में डोल मेला के दौरान बड़ा हादसा हुआ. जमशेदपुर नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर मेले में घुस गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल भेजा गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से राजेश वर्मा की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. टाटीसिलवे से अनगड़ा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लगे डोल मेला में अचानक एक अनियंत्रित कार घुस गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जमशेदपुर नंबर की बताई जा रही कार

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कार जमशेदपुर नंबर की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. इसके बाद कार सीधे मेले में मौजूद लोगों की भीड़ की तरफ घुस गई, जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए.

कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों को संभालने में जुट गए.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में खून की कमी, दर-दर भटक रहे मरीजों के परिजन

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला में 17 मार्च को होगी होमगार्ड की बहाली परीक्षा, डीसी ने लिया तैयारी का जायजा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola