सरायकेला में 17 मार्च को होगी होमगार्ड की बहाली परीक्षा, डीसी ने लिया तैयारी का जायजा

बिरसा स्टेडियम का जायजा लेते सरायकेला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत. फोटो: प्रभात खबर
Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में होमगार्ड भर्ती के तहत 17 मार्च को बिरसा मुंडा स्टेडियम में शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा होगी. डीसी नितिश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुणायत ने परीक्षा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जरूरी निर्देश दिए. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में होमगार्ड के के चयन के लिए शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा 17 मार्च को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगी. चयन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.
डीसी और एसपी ने किया परीक्षा स्थल का निरीक्षण
परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मैदान में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी ने अधिकारियों से कहा कि सभी व्यवस्थाएं अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र
जिला प्रशासन ने होमगार्ड अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम परिसर में कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है. डीसी ने कहा कि मैदान के विभिन्न स्थानों पर स्पष्ट सूचना पट्ट और दिशा-निर्देश से जुड़े साइनबोर्ड लगाए जाएं. इसके अलावा, अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए सहायता केंद्र, चिकित्सा केंद्र और पंजीकरण केंद्र सहित अन्य आवश्यक स्टॉल भी लगाए जाएंगे. इन केंद्रों के माध्यम से अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या होने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
परीक्षा स्थल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा स्थल की साफ-सफाई समय रहते सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से मजबूत कर ली जाएं. उन्होंने यह भी बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन सुबह 5 बजे से परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, ताकि शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की प्रक्रिया को समय पर और अनुशासित ढंग से पूरा किया जा सके.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में होमगार्ड बहाली की डेट जारी, चतरा जिले में 28 मार्च से 18 अप्रैल तक परीक्षा
सिर्फ अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश
डीसी नितिश कुमार सिंह ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र परिसर यानी बिरसा मुंडा स्टेडियम में केवल अभ्यर्थियों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. अभ्यर्थियों के साथ आने वाले परिजनों को स्टेडियम परिसर के निर्धारित स्थल से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन का लक्ष्य है कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शिता, अनुशासन और सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराई जाए.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में होमगार्ड बहाली की डेट जारी, चतरा जिले में 28 मार्च से 18 अप्रैल तक परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




