क्या अब भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ? 15 दिनों में 41% महंगा हुआ कच्चा तेल, $103 के पार पहुंची कीमतें
Crude Oil: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में तहलका मचा दिया है. पिछले 15 दिनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $73 से उछलकर $103 प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं.
Crude Oil: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर अब आपकी जेब पर पड़ने वाला है. महज 15 दिनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 41% से ज्यादा का तगड़ा उछाल आया है.
महज 15 दिन और $30 की बढ़ोत्तरी
युद्ध शुरू होने से पहले, यानी 27 फरवरी तक कच्चा तेल करीब $73 प्रति बैरल पर मिल रहा था. लेकिन शनिवार (14 मार्च 2026) तक यह बढ़कर $103 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. सीधा हिसाब देखें तो 15 दिनों में कच्चे तेल के दाम $30 प्रति बैरल तक बढ़ गए हैं.
कीमतें क्यों बढ़ रही हैं ?
इस उछाल की मुख्य वजह Strait of Hormuz (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) के रास्ते में आई रुकावट है. दुनिया का करीब 20% तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की वजह से इस समुद्री रास्ते से होने वाली सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे एशिया समेत पूरी दुनिया में तेल की कमी होने का डर पैदा हो गया है.
युद्ध ने कैसे बिगाड़ा खेल ?
यह संघर्ष 28 फरवरी को तब तेज हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर सीधा हमला किया. इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं. जानकारों का मानना है कि जब तक यह युद्ध थमता नहीं, बाजार में अनिश्चितता बनी रहेगी.
अभी और बढ़ेगी हलचल
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. के मुताबिक, आने वाला हफ्ता शेयर बाजार और तेल की कीमतों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. निवेशक अब वैश्विक नेताओं के बयानों और कूटनीतिक कोशिशों पर नजर रख रहे हैं. अगर हॉर्मुज का रास्ता लंबे समय तक बाधित रहता है, तो दुनिया भर में महंगाई बढ़ना तय है.
आम आदमी पर क्या होगा असर ?
- महंगा पेट्रोल-डीजल: कच्चे तेल के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं.
- महंगाई की मार: तेल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन (माल ढुलाई) का खर्च बढ़ेगा, जिससे फल, सब्जियां और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो सकती हैं.
- हवाई सफर: जैसा कि हाल ही में एयरलाइंस ने सरचार्ज बढ़ाया है, आने वाले समय में फ्लाइट टिकटें और भी महंगी हो सकती हैं.
Also Read : थाली पर मंडराया महंगाई का खतरा, युद्ध से तेल-चीनी और खाद महंगे हो सकते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










