Anupama: सीरियल के इस किरदार को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, क्या अनुपमा को कह देगा अलविदा, जानें नाम

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

anupama

सीरियल अनुपमा में इन दिनों दिखाया जा रहा कि आध्या को उसी मां अनु ने खोज निकाला है. दूसरी तरफ वनराज, मीनू की हरकतों से परेशान है. उसे लग रहा कि वो हाथ से निकल रही है. इस बीच सीरियल के एक किरदार को बड़ा प्रोजेक्ट मिला है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा अपने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि शो में एक और लीप आनेवाला है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसपर कुछ कहा नहीं गया है. वहीं, शो के नये प्रोमो ने फैंस को आगे की कहानी जानने के लिए बेताब कर दिया है. फाइनली अनुज और आध्या छह महीने के बाद मिलने वाले है. आध्या अब बदल गई है और उसे अनुपमा के प्यार का महत्व समझ आने लगा है. दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि अनु को एक जानलेवा बीमारी हो गई है. इस बीच परी शाह का किरदार निभाने वाली प्रिंसी प्रजापति के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है.

अनुपमा में प्रिंसी प्रजापति किसका किरदार निभा रही है

सीरियल में प्रिंसी प्रजापति किंजल और तोशू की बेटी परी शाह का रोल प्ले कर रही है. वो अनुपमा और वनराज की पोती है. हालांकि कुछ समय से वो शो में नहीं दिख रही है.

प्रिंसी प्रजापति को कौन सा नया प्रोजेक्ट मिला

प्रिंसी एक गुजराती फिल्म मिसरी में नजर आने वाली है, जिसमें रौनक कामदार और टिक्कू तलसानिया है. एक्ट्रेस मानसी पारेख के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए उत्साहित है. उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, उन्होंने कहा, “मैं मानसी दी के साथ स्क्रीन शेयर करके खुश हूं. मैं फिलहाल रूपाली मैडम के साथ शूटिंग कर रही हूं.”

क्या प्रिंसी प्रजापति सीरियल अनुपमा को अलविदा कह देगी

नहीं, प्रिंसी सीरियल को नहीं छोड़ रही, बल्कि वो दोनों प्रोजेक्ट्स को मैनेज करेगी. प्रिंसी ने कहा, ”अनुपमा के मेकर्स को जैसे पता चला कि मुझे फिल्म में लीड रोल करने का मौका मिल रहा है तो, वो दोनों को मैनेज करने में मदद कर रहे हैं. मैंने 11 अगस्त से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.”

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola