Anupama की जिंदगी तबाह करने वाला ये शख्स 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लेगा एंट्री, कहा- शो का हिस्सा बनने में कोई आपत्ति नहीं

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jul 2025 11:12 AM

विज्ञापन

Sudhanshu Pandey on entry in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Anupama: सीरियल अनुपमा में सुधांशु पांडे ने वनराज शाह का किरदार प्ले किया था. हालांकि अब वह शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन फैंस उन्हें अभी भी वनराज के नाम से ही बुलाते हैं. इस बीच उन्होंने सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में वनराज शाह का किरदार सुधांशु पांडे ने निभाया था. सुधांशु को इस किरदार ने खूब लोकप्रियता दिलाई और घर-घर में फेमस कर दिया. एक्टर ने शो को अचानक अलविदा कह दिया था. उनके शो छोड़ने के बाद भी फैंस सीरियल में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि उनकी वापसी अब संभव नहीं है. इस बीच सुधांशु ने एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम करने की इच्छा जताई है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में होगी वनराज की एंट्री?

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 29 जुलाई पर शुरू होने वाला है. दर्शक शो को देखने के लिए काफी उत्सुक है. तुलसी विरानी और मिहिर के साथ-साथ शो में नये स्टार्स की भी एंट्री हुई है. टाइम्सन्यूज के साथ एक इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने शो का हिस्सा होने पर बात की. एक्टर ने शो के कास्ट की तारीफ की और इसे आइकॉनिक बताया. एक्टर ने कहा शो ने कई सितारे बनाए हैं और हम उनके बारे में जानते है और मुझे उनका हिस्सा बनने में कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसी किसी चीज का हिस्सा बनना पसंद करेंगे.

अनुपमा में क्या दिखाया गया

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि राही डांस कंपटीशन से अपना ना वापस लेने की बात कहेगी, ख्याति उसे समझाती है कि पीछे हटने से कुछ नहीं होगा. मोटी बा उसे याद दिलाती है कि अनु उसकी सिर्फ मां नहीं है, बल्कि उसकी प्रतिद्वंद्वी है और उसे इतनी जल्दी हार नहीं माननी चाहिए. अनु और राही की टीम अपना रिहर्सल शुरू करती है. मोटी बा और ख्याति, राही के लिए पब्लिक सपोर्ट बटोरने के लिए कैंपेन चलाने का प्लान करती है. प्रेस कांफ्रेंस में राही से मीडिया वाले पूछते हैं कि उसे अपनी मां के सामने खड़े होने पर कैसा फील हो रहा.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिलिए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के स्टारकास्ट से, इन 7 नये स्टार्स की हुई एंट्री, निभाएंगे ये किरदार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola