ePaper

Anupama Today Episode: छोटी अनु के आने से पारितोष है नाराज, वनराज को सता रही इस बात की चिंता

Updated at : 18 Jul 2022 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Today Episode: छोटी अनु के आने से पारितोष है नाराज, वनराज को सता रही इस बात की चिंता

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या, वनराज को समझाती है कि अनुज-अनुपमा ने काफी सोचकर ही छोटी अनु को गोद लिया होगा. वहीं, किंजल को डर है कि छोटी अनु के आने से अनुपमा उसके बच्चे पर ध्यान नहीं दे सकेगी.

विज्ञापन

Anupama Episode Update: शो अनुपमा (Anupamaa) में छोटी अनु की एंट्री हो चुकी है. अनु को मिलवाने के लिए अनुपमा- अनुज उसे शाह फैमिली लेकर जाते है. अनु वहां सबसे मिलती है, लेकिन बा इस बात से नाखुश है. वनराज भी उनके इस फैसले से काफी उखड़ा हुआ है. आने वाला एपिसोड एक नया ट्विस्ट लेकर आनेवाला है.

काव्या ने दिया अनुपमा का साथ

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या, वनराज को समझाती है कि अनुज-अनुपमा ने काफी सोचकर ही छोटी अनु को गोद लिया होगा. काव्या, अनुपमा का साथ देती है और अनु के लिए हॉट चॉकलेट दूध लाती है. काव्या साथ ही उसके फैसले की तारीफ करती है. अनुपमा उसका साथ देने के लिए उसे शुक्रिया कहती है.

वनराज है परेशान

वनराज बा से कहता है कि अनुज बहुत स्मार्ट बिजनेसमैन है. वो कहता है कि अनुपमा अपने बच्चों से प्यार करती है, इसलिए अनुज उसकी जिंदगी में छोटी अनु को लेकर आया है. ताकि वो उसमें बंध जाए और अपने बच्चों पर ध्यान ना दे पाए. अनुज ने सारी प्रपॉटी अनुपमा के नाम कर दिया है और ये उसके बच्चों मिल सकता है, लेकिन अब छोटी अनु आ गई है. अब ये पैसा उनके बच्चों को नहीं मिल सकता.

Also Read: Anupama Today Episode: कपाड़िया परिवार में आयी छोटी अनु, बरखा को लगा तगड़ा झटका, आने वाला है नया ट्विस्ट
पारितोष है नाखुश

पाखी अपने पिता वनराज की बात सुन लेती है. बा छोटी अनु को शाह परिवार से दूर रखने का प्लान बनाती है. पारितोष छोटी अनु के आने से खुश नहीं है. वो कहता है कि पिता बन रहा है और उसके एक हाथ में उसके बच्चे का हाथ और दूसरे हाथ में छोटी बहन का हाथ होगा और ये कितना अजीब लगेगा.

किंजल का डर

पारितोष कहता है कि उसे जलन हुआ, जब अनु ने उनकी मां को मम्मी कहा. समर औऱ पाखी भी उसके बात में सहमति जताते है. अनुपमा अपने बच्चों से उनकी जिंदगी में छोटी अनु को थोड़ा स्पेस देने के लिए कहते है. वहीं, किंजल को डर है कि छोटी अनु के आने से अनुपमा उसके बच्चे पर ध्यान नहीं दे सकेगी. काव्या उसे समझाती है कि उसे फ्रिक करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके लिए बा और पूरा परिवार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola