Anupama Today Episode: कपाड़िया परिवार में आयी छोटी अनु, बरखा को लगा तगड़ा झटका, आने वाला है नया ट्विस्ट

Anupama upcoming episode: शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि बरखा ये सोचकर काफी परेशान है कि कपाड़िया हाउस में कौन आने वाला है. तभी उसे छोटी अनु के बारे में पता चलता है.
Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी छाया हुआ है. रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना के इस शो में इन दिनों पाखी का ट्रैक चल रहा है. आदिक उसे अपने प्यार के जाल में फंसा रहा है और इस बात से वो अनजान है. वहीं, अनुज और अनुपमा के जिंदगी में छोटी अनु आने वाली है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या, वनराज को बताती है कि उसने अपनी पूर्व पति अनिरुद्ध से सिर्फ लोन लिया है. इसलिए उसे कुछ औऱ नहीं सोचना चाहिए. वहीं, कपाड़िया परिवार में छोटी अनु आने वाली है. दोनों उसका स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित है. अनुज, अनुपमा को ये खुशी देने के लिए शुक्रिया कहता है.
लीला अपने बेटे वनराज से हसमुख के सर्जरी को लेकर पूछती है. वनराज कहता है डॉक्टर ने जल्दी सर्जरी कराने के लिए कहा है. हालांकि वनराज को वो किंजल के डिलीवरी के बाद अपनी सर्जीर कराने के लिए कहते है. इधर बरखा, अंकुश और आदिक सोच में है कि अनुज- अनुपमा किसे लेकर आ रहे है. उन्हें अनु के बारे में कुछ पता नहीं है.
Also Read: Anupama Today Episode: पाखी और आदिक को कैफे में साथ देखकर भड़की अनुपमा? वनराज कैसे करेगा रिएक्ट
अनुज कपाड़िया हाउस में छोटी अनु को लेकर आता है. अनु उसका भव्य स्वागत करती है और उसपर प्यार बरसाती है. अनुज सबको अनु के बारे में बताता है. बरखा, अंकुश ये जानकर शॉक्ड हो जाते है कि अनु के दोनों फोस्टर माता- पिता है. बरखा काफी गुस्सा हो जाती है, लेकिन कुछ कर नहीं पाती.
अनुपमा छोटी अनु के लिए केक लेकर आती है और उससे कट करवाती है. जीके उसे पायल देता है. अबतक आपने देखा कि अनुज का एक छोटा सा एक्सीटेंड होता है. वहीं, अनुज एक छोटी अनु को जल्द ही अपने घर ले जाने के लिए तैयार है. इसके बारे सिवाय अनुपमा को किसी और को मालूम नहीं होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




