ePaper

Anupama Today Episode: पाखी और आदिक को कैफे में साथ देखकर भड़की अनुपमा? वनराज कैसे करेगा रिएक्ट

Updated at : 08 Jul 2022 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Today Episode: पाखी और आदिक को कैफे में साथ देखकर भड़की अनुपमा? वनराज कैसे करेगा रिएक्ट

Anupama upcoming episode: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घरवालों के मना करने के बाद भी पाखी, आदिक से मिलने जाती है. दोनों एक- दूसरे से कैफे में मिलते है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: स्टार प्लस का टीवी शो अनुपमा (Anupama) में पाखी का ट्रैक चल रहा है. पाखी और आदिक को एक साथ कमरे में देखकर वनराज काफी भड़क गया था. जिसके बाद उन्होंने कपाड़िया को काफी बुरा-भला कहा था. साथ ही आदिक को पाखी से दूर रहने के लिए कहा था. हालांकि पाखी अपने पिता की बात नहीं मानती है और कहती है कि वो उससे मिलकर रहेगी.

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक 

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा से कहता है कि वो परेशान ना है. उसने आदिक को समझा दिया है और वो पाखी को समझा देगा. अनुज कहता है कि दोनों मैच्योर है और समझदार भी. आदिक फोन पर पाखी से कहता है कि वो नहीं जानता कि गलत और सही क्या है. वो बस इतना जानता है कि उसे वो ही करना चाहिए जो उसका दिल कहता है.

आदिक का प्लान

अगले दिन पाखी कॉलेज जाने के लिए रेडी होती है. वनराज उसे कॉलेज ड्रॉप करने जाता है. वहीं, कपाड़िया परिवार में अनुपमा, बरखा को खुद का बुटीक शुरू करने के लिए कहती है. उनकी बातें आदिक सुन लेता है. वो अपनी बहन को बताता है कि पाखी से उसे कोई प्यार नहीं है. वो उसे बस अपना जाल में फंसा रहा है.

Also Read: Anupama Today Episode: घरवालों के मना करने पर आदिक से मिलेगी पाखी? आने वाला है नया ट्विस्ट
अनुपमा ने पाखी और आदिक को साथ देखा

वहीं, अनुपमा डांस अकेडमी जाते वक्त पाखी और आदिक को साथ कैफे में देख लेती है. दोनों एक-दूसरे से बात करते है. आदिक कहता है वो उसके बिना नहीं रह सकता. तभी वहां अनुपमा आ जाती है. अपनी मां को सामने देखकर पाखी शॉक्ड हो जाती है. अब वनराज इसपर कैसे रिएक्ट करेगा ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. अबतक आपने देखा कि आदिक, पाखी उससे कहता है कि उन्हें बात करने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola