ePaper

Anupama Today Episode: घरवालों के मना करने पर आदिक से मिलेगी पाखी? आने वाला है नया ट्विस्ट

Updated at : 07 Jul 2022 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Today Episode: घरवालों के मना करने पर आदिक से मिलेगी पाखी? आने वाला है नया ट्विस्ट

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. अनुपमा और वनराज अपनी बेटी पाखी को लेकर परेशान है. वहीं, पाखी सबके मना करने के बाद भी आदिक से मिलने का प्लान बनाती है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा (Anupama) टीवी का लोकप्रिय शो है. इन दिनों शो में जबरदस्त ड्रामा लोगों को देखने मिल रहा है. शाह परिवार में पाखी की बदतमीजी से हर कोई शॉक्ड और दुखी है. पाखी ने सबके सामने अपनी मां अनुपमा और वनराज के इज्जत की धज्जियां उड़ा दी. आदिक के लिए पाखी ने खूब हंगामा किया था.

अनुपमा का नया एपिसोड

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा को समझाता है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा. अनुज उसे कहता है कि वो उसके साथ हमेशा है, लेकिन उसके बच्चों की जिंदगी में वो कुछ नहीं कह सकता. अनुज कहता है कि उसके बच्चों पर उसका कोई हक नहीं है. वहीं, वनराज अपनी बेटी को सोते देख उससे माफी मांगता है.

पाखी से वनराज कहेगा ये बात

पाखी सोई होती है और तभी वनराज उससे कहता है कि उसने उसे काफी राजकुमारी की तरह पाला है. वो उसे सबसे अच्छी शिक्षा और एक बेहतर जीवन साथी देने की पूरी कोशिश कर रहा है. लेकिन वो किसी भी कीमत पर उसे अनुपमा के परिवार के साथ कोई रिश्ता नहीं रखने देगा.

Also Read: Anupama Today Episode: शाह परिवार के सामने पाखी ने उड़ाई सबकी धज्जियां, आदिक को लेकर हुआ हंगामा
वनराज को समर ने समझाया

अनुपमा कहती है कि स्वीटी समझ जाएगी अगर वह उसे प्यार से समझाएगी. अनुपमा कहती है वो उसे रोक नहीं रही, लेकिन उसे पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और सही वक्त का इंतजार करना चाहिए. वहीं, समर अपने पिता वनराज को समझाता है कि इस तरह पाखी पर चिल्लाना सही नहीं था. वनराज उससे कहता है उसकी मां ने सही- गलत में फर्क करना सिखा तो दिया, लेकिन खुद भूल गई.

आदिक से फिर मिलेगी पाखी

वहीं, पाखी, आदिक से अपने घरवालों से छिपकर बाथरूम में जाकर बात करती है. आदिक उससे कहता है कि उन्हें बात करने की जरूरत है. पाखी कहती है कि वो उसकी दोस्ती को खोना नहीं चाहती. पाखी कहती है कि उनके परिवार उन्हें मिलने नहीं देगे. इसलिए उन्हें छिपकर मिलना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola