UP में बीजेपी के चौंकाने वाले नतीजों के बाद अनुपम खेर ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट, बोले- बहुत इमानदार नहीं भी…

Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Jun 2024 12:38 PM

विज्ञापन

Anupam Kher Cryptic post

लोकसभा चुनाव में जितनी उम्मीद की जा रही थी उतनी सीट बीजेपी को नहीं मिली. राजनीतिक दल कुछ महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में सीटें हार गई. इसमें फैजाबाद भी शामिल है, जिसके बाद अनुपम खेर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के चौंकाने वाले नतीजों के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. दरअसल बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने चुनाव जीता, हालांकि राजनीतिक दल कुछ महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में सीटें हार गई. इसमें फैजाबाद भी शामिल है, वह निर्वाचन क्षेत्र जहां प्रसिद्ध राम मंदिर है. आश्चर्यजनक परिणामों के बाद, अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक ईमानदार नेता और उनके प्रयासों के बारे में एक पोस्ट किया.


अनुपम खेर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
अनुपम खेर ने लिखा, “कभी-कभी सोचता हूं कि इमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा इमानदार नहीं होना चाहिए… जंगल में सीधे तने वाले पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं. बहुत ज्यादा इमानदार व्यक्ति को वह सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं, लेकिन फिर भी वो अपनी इमानदारी नहीं छोड़ता. इसलिए करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्तोत्र बनता है.”

Also Read- Pawan Singh Karakat Seat Result 2024: जीत का स्वाद नहीं चख पाए पवन सिंह, राजा राम सिंह ने मारी बाजी

Also Read- Kangana Ranaut Mandi Seat Result 2024: मंडी से कंगना रनौत की बड़ी जीत, डॉक्टर बनते-बनते यूं बन गई बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन

Also Read- Lok Sabha Election 2024 Result Maharashtra: महाराष्ट्र में I-N-D-I-A गठबंधन का दिखा दम, NDA को हुआ बहुत बड़ा नुकसान


फैंस ने अनुपम खेर के पोस्ट पर किया ये कमेंट
हालांकि फैंस ने नरेंद्र मोदी का पूरा सपोर्ट किया. एक यूजर ने अनुपम खेर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, सही कहा सब मोदी के साथ है और हमेशा ही रहेंगे. आपको बता दें कि राजनीतिक दल फैजाबाद सीट हार गई, लेकिन बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी एनडीए ने कई सीटें जीत लीं. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी में जीत और कंगना रनौत का मंडी में शानदार प्रदर्शन शामिल है.


पीएम मोदी ने जीत के बाद देशवासियों को किया था संबोधित
जीत के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने अपनी पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देने के लिए एक्स का भी सहारा लिया. उन्होंने लिखा, “लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर अपना विश्वास जताया है! यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे. मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं.”

Also Read- Lok Sabha Election 2024 Result : आया अंतिम चुनाव परिणाम, एक नजर में जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola