Pawan Singh Karakat Seat Result 2024: जीत का स्वाद नहीं चख पाए पवन सिंह, राजा राम सिंह ने मारी बाजी

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jun 2024 6:59 PM

विज्ञापन

पवन सिंह ने इस एक्ट्रेस को दिया फिल्मों में काम करने का ऑफर, फोटो- इंस्टाग्राम

Pawan Singh Karakat Seat Result 2024: पवन सिंह अपनी मेहनत के बदौलत हर कुछ हासिल कर लेते हैं. पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से पूरी दुनिया में नाम कमाया.

विज्ञापन

Pawan Singh Karakat Seat Result 2024: भोजपुरी इंडस्ट्री के जान और सबके दिलों की धड़कन पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. एक बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ पवन लाजवाब सिंगर भी हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी अभिनेता बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन राजनीति में जनता का दिल जीतने में वो कामयाब नहीं रहे. काराकट सीट से वो दूसरे नंबर पर रहे. जबकि इस सीट से राजा राम सिंह ने बाजी मार ली. इस सीट से उपेंद्र कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे. बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.

कौन हैं भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह
पवन सिंह एक लोकप्रिय भोजपुरी गायक के साथ-साथ दमदार एक्टर भी हैं. उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में “पावर स्टार” के नाम से भी जाना जाता है. एक्टर ने 1997 में अपना पहला एल्बम ‘ओढ़निया वाली’ रिलीज किया था. 1986 में बिहार के जोकहरी गांव में जन्मे पवन सिंह ने बचपन से ही सिंगिंग में रुचि दिखाई और स्टेज शो भी करना शुरू कर दिया. 2008 में अपने गीत ‘लॉलीपॉप लागेलू’ रिलीज हुई. इस गाने ने एक्टर को वर्ल्डवाइड फेमस कर दिया. यह गीत आज भी शादियों में बजाया जाता है. उन्होंने 2007 में फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से फिल्मों में डेब्यू किया. इसके बाद एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी. जिसमें ‘क्रैक फाइटर’, ‘राजा’, शेर सिंह’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘सत्या’, ‘हर हर गंगे’ शामिल हैं.

Also Read- Lok Sabha Elections Result 2024: शुरुआती रुझान में एनडीए 290 और इंडिया गठबंधन 226 सीटों पर आगे

Also Read- Lok Sabha Election Result 2024: चुनावी नतीजों से पहले भगवान की शरण में उम्मीदवार, समर्थक कर रहे मिठाइयां बनाने की तैयारियां


पवन सिंह की पर्सनल लाइफ ने खूब बटोरी सुर्खियां
उन्होंने साल 2020 में ‘एबीसीडी’ एक्ट्रेस लॉरेन गोटलिब के गाने ‘कमरिया हिला रही है’ से बॉलीवुड में कदम रखा. पवन सिंह ने ‘लुट गए’ जैसे लोकप्रिय हिंदी गाने का भोजपुरी कवर वर्जन भी बनाया है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो पवन सिंह ने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी. हालांकि साल 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद एक्टर काफी मुश्किल वक्त से गुजरे. उनका भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी अफेयर रहा था. हालांकि पवन ने अचानक 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी. इनकी मैरिज लाइफ में भी काफी प्रोब्लम आई और दोनों ने तलाक की अर्जी भी दी थी. हालांकि बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और आज कपल खुशी-खुशी रह रहे हैं.

Also Read- काराकाट में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को एक मंच पर देख कर भीड़ हुई बेकाबू, तोड़ी कुर्सियां

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola